फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lady Loyal OPD: पर्चा लेकर धूप में खड़ी दो महिला मरीजों की हालत बिगड़ी, कुछ ऐसा है स्वास्थ्य सेवाओं का हाल

Tue, 21 Jun 2022 10:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 10:36 AM IST
सार

आगरा के लेडी लॉयल की ओपीडी में  स्वास्थ्य सेवाओं का हाल चौंकाने वाला है। यहां ओपीडी में गर्भवती के बैठने के लिए पर्याप्त सीटें तक नहीं हैं। घंटों धूप में खड़े रहकर इलाज के लिए लंबी लाइन में इंतजार करना होता है।
 

विज्ञापन
condition of two female patients standing in the sun deteriorated in Lady Loyal OPD agra
लाइन में लगी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

आगरा के लेडी लॉयल की ओपीडी में गर्भवती के बैठने के लिए पर्याप्त सीटें नहीं हैं। इससे उन्हें बहुत दिक्कत होती है। सोमवार को भीड़ अधिक होने से कइयों को धूप में खड़ा होना पड़ा, इससे दो गर्भवती की हालत बिगड़ गई। उन्हें बेंच पर लिटाकर उपचार देना पड़ा। 

500 से अधिक आए मरीज 

लेडी लायल की ओपीडी में 500 से अधिक मरीज आए। ओपीडी कैंपस के अंदर एक वक्त में करीब 50 मरीजों को ही बिठाने की व्यवस्था है, बाकी के लिए बाहर टिन शेड में लाइन लगवाई गई। यहां बैठने के लिए महज 10 सीटें हैं। धूप और उमस के कारण गर्भवती महिलाओं को परेशानी होने लगी। घबराहट और चक्कर आने पर तीमारदारों ने उन्हें बेंच खाली कराक लिटाया और प्राथमिक उपचार दिया। प्रमुख अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार का कहना है कि सोमवार को मरीजों की भीड़ अधिक होने से दिक्कत होती है, ओपीडी कैंपस के अंदर भी बेंच बढ़वाकर व्यवस्था कराई जाएगी। 

 

condition of two female patients standing in the sun deteriorated in Lady Loyal OPD agra
लेडी लॉयल में लगी महिलाओं की लाइन - फोटो : अमर उजाला

केस-1: 
लाइन में लगे आ गया चक्कर

राजश्री टाकीज के पास रहने वाली लता ने बताया कि वह सुबह साढ़े नौ बजे से लाइन में लगी थीं। बैठने के लिए सीट कम पड़ गईं। लंबी लाइन के कारण धूप में भी खड़ा रहना पड़ा। इससे चक्कर आ गया। सास ने बेंच पर लिटाया और वह खुद लाइन में लगीं। 
 
condition of two female patients standing in the sun deteriorated in Lady Loyal OPD agra
फर्श पर लेती प्रसूता - फोटो : अमर उजाला

केस-2:
बेंच पर लिटाना पड़ा

सिकंदरा की साधना ने बताया कि उनकी भाभी पूनम गर्भवती हैं। भाभी लाइन में लगी थीं। घंटे भर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। धूप और उमस से उनको घबराहट होने लगी। बेंच पर लिटाकर उन्हें पानी पिलाया। इनके बदले मैं लाइन में लग गई हूं, करीब डेढ़ घंटे बाद नंबर आ सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
condition of two female patients standing in the sun deteriorated in Lady Loyal OPD agra
मैटरनिटी विंग में फर्श पर बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

केस-3: 
बैठने के लिए सीटें कम

शास्त्रीपुरम से आईं शायरीन खान ने बताया कि इलाज के लिए इंतजार तो कर लेते हैं, लेकिन ज्यादा देर खड़े नहीं रहा जाता। बैठने के लिए सीटें कम हैं। चंद रुपयों में सीटें आ जाएंगी लेकिन अस्पताल प्रशासन मरीजों की परेशानी नहीं समझती। पर्चा बनवाने से इलाज तक ढाई घंटे से इंतजार कर रही हूं।
विज्ञापन
condition of two female patients standing in the sun deteriorated in Lady Loyal OPD agra
मैटरनिटी विंग में फर्श पर बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

केस-4: 
व्यवस्था कराए प्रशासन

नगला बसुआ की तब्बसुम ने बताया कि मरीज अधिक होने से लाइन धूप तक चली जाती है। डॉक्टर को दिखाने के लिए नंबर भी बहुत देर से आता है। यहां हर बार यही परेशानी होती है, इलाज के लिए मजबूरी में घंटों खड़ा रहना पड़ता है। बैठने की तो व्यवस्था प्रशासन के लोग करा ही सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed