फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा दरोगा हत्याकांड: हत्यारोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित, दस टीम, फिर भी आरोपी पकड़ से दूर

Thu, 25 Mar 2021 03:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 25 Mar 2021 03:06 PM IST
सार

  • हत्यारोपी पर आईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम किया घोषित
  • गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने को बनाईं टीमें

विज्ञापन
Cop Murder Case Agra Accused Not Arrests
शहीद दरोगा प्रशांत - फोटो : अमर उजाला
आगरा में खंदौली के गांव नहर्रा में बुधवार शाम को सात बजे दरोगा प्रशांत कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड का आरोपी विश्वनाथ 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। उसकी गिरफ्तारी के लिए दस टीम लगी हैं। पुलिस ने आरोपी के 20 परिचितों और करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। पांच टीम अलग-अलग जिलों में भी दबिश दे रही हैं। दरोगा 

दरोगा प्रशांत कुमार यादव की हत्या के आरोपी विश्वनाथ पर आईजी  ए सतीश गणेश ने 50,000 का इनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस के सरकारी नंबर पर भी सूचना दी जा सकती है।
 
Cop Murder Case Agra Accused Not Arrests
दरोगा का हत्यारोपी विश्वनाथ और प्रशांत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नहर्रा गांव निवासी विजय सिंह पहलवान के दो बेटे शिवनाथ और विश्वनाथ के बीच बुधवार सुबह खेत से आलू खोदने को लेकर झगड़ा हुआ था। शाम को सात बजे शिवनाथ की सूचना पर दरोगा प्रशांत कुमार यादव और सिपाही चंद्रसेन गांव में बाइक से पहुंचे थे। विश्वनाथ खेत में तमंचा लेकर मजदूरों को धमका रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि उसने दरोगा प्रशांत कुमार यादव को पीछे आता देखकर अचानक गोली चल दी थी। सिपाही चंद्रसेन भी साथ में था। उन्होंने किसी तरह छिपकर खुद को बचाया। इसके बाद आरोपी  भाग गया। गोली चलने पर सिपाही ने ही थाने पर सूचना दी थी। इसके बाद थाने से पुलिस फोर्स के पहुंचने पर दरोगा को स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे। 

Cop Murder Case Agra Accused Not Arrests
घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एडीजी जोन राजीव कृष्ण सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। हत्यारोपी विश्वनाथ की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग दस टीमों को लगाया गया। इनमें जोन के कई तेज तर्रार निरीक्षक और दरोगा सहित सिपाही भी शामिल हैं। पुलिस ने गांव में खेतों की तलाशी ली। रात भर खेतों में कॉबिंग चलती रही। मगर, आरोपी विश्वनाथ नहीं मिला। वहीं उसका परिवार भी फरार हो गया है। गांव में विश्वनाथ के चाचा का परिवार रहता है। उनका घर विश्वनाथ के घर के पास ही है। वह भी सामने नहीं आए। 

आगरा में दरोगा की हत्या: नम आंखों के साथ शहीद को अंतिम विदाई, अधिकारियों ने दिया अर्थी को कंधा
विज्ञापन
विज्ञापन
Cop Murder Case Agra Accused Not Arrests
प्रशांत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
20 लोग लिए हिरासत में
आगरा के अलावा मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ और फिरोजाबाद में भी पुलिस टीमों को भेजा गया है। पुलिस ने तकरीबन 20 लोगों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की गई। मगर, कोई भी विश्वनाथ के बारे में जानकारी नहीं दे सका है। शिवनाथ से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। गुरुवार दोपहर को भी अधिकारी गांव में पहुंचे। आरोपी के बारे में जानकारी ली। 

आगरा में दरोगा की हत्या: दोनों भाइयों में सुबह से चल रहा था विवाद, शाम को दरोगा की ले ली जान
विज्ञापन
Cop Murder Case Agra Accused Not Arrests
दरोगा प्रशांत की हत्या का आरोपी विश्वनाथ का घर - फोटो : अमर उजाला
गांव में पसरा सन्नाटा, सिर्फ घरों के बाहर बच्चे 
आगरा के गांव नहर्रा में दरोगा की हत्या की घटना सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में पुलिस ही पुलिस नजर आ रही है। हालांकि आरोपी गांव से फरार हो गया है। गुरुवार को गांव की गलियां सूनी रहीं। पुरुष घरों में नहीं थे, जबकि महिलाएं बाहर नहीं आईं। बच्चे ही घरों के गेट पर खेल रहे थे। इसके अलावा गांव में कोई अपना मुंह खोलने को तैयार नहीं है। खेतों में काम करने के लिए भी ग्रामीण नहीं आए।

आगरा में दरोगा की हत्या: घर में इकलौते बेटे थे प्रशांत यादव, पत्नी और मां का चीत्कार सुनकर पुलिसकर्मियों के निकले आंसू

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed