कोविशील्ड की पहली खुराक के बाद दूसरी खुराक के लिए लोगों को 84 दिन इंतजार करना पड़ेगा जबकि कोवाक्सिन की दूसरी खुराक 28 दिन बाद लग रही है। जिले में 91 टीकाकरण केंद्र हैं जिनमें 90 फीसदी केन्द्रों पर कोविशील्ड से टीकाकरण किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए पहले 45 से 52 दिन का समय था जिसे विशेषज्ञों के कहने पर सरकार ने 84 से 112 दिन का समय निर्धारित किया है। इसके पीछे विशेषज्ञों को मानना है कि ज्यादा समय बाद टीका लगवाने से कोविशील्ड अधिक कारगर है। दूसरी तरफ कोवाक्सिन की पहली खुराक के बाद दूसरी खुराक 28 से 36 दिनों में लगाई जा रही है।
{"_id":"60a3f7e3240d500dae13ce0a","slug":"corona-vaccine-second-dose-will-be-after-84-days-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए 84 दिन का इंतजार, जनपद में यहां हो रहा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए 84 दिन का इंतजार, जनपद में यहां हो रहा टीकाकरण
Wed, 19 May 2021 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 19 May 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वैक्सीन: टीका लगवाने के लिए एसएन में आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
जिले में एसएन मेडिकल कॉलेज व कुछ चुनिंदा केन्द्रों को छोड़कर अधिकांश केन्द्रों पर कोविशील्ड से टीकाकरण हो रहा है। कोविशील्ड का टीका लगवाने के बाद दूसरी खुराक के लिए 11 अगस्त की तारीखें दी जा रही हैं। जिला अस्पताल एवं सभी शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोविशील्ड से टीकाकरण किया जा रहा है। कई केंद्रों पर टीकाकरण से पहले एंटीजन टेस्ट की सुविधा भी शुरू हो गई है।
युवतियों ने लगवाई कोराना वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं में दिखा जोश, 319 को लगी वैक्सीन
बाह कस्बे में मंगलवार को दोपहर तक हुई बारिश भी लोगों को वैक्सीन लगवाने से नहीं रोक पाई। बाह, जैतपुर सीएचसी पर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे युवाओं का जोश देखते ही बना। बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सीएचसी पर 149 लोगों को टीके लगे। जैतपुर के अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि सीएचसी पर 170 को टीके लगाए गए।

कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी करतीं स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बरहन में टीका नहीं लगने से लोग परेशान
कोरोना से बचाव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहन में टीका नहीं लगने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए सीएचसी एत्मादपुर जाना पड़ रहा है। जबकि बरहन के गांव जगनपुर से एत्मादपुर की दूरी करीब 27 किलोमीटर है। ग्राम प्रधान भूदेव प्रसाद का कहना है कि वैक्सीनेशन सेंटर एत्मादपुर दूर होने के कारण तमाम बुजुर्ग अभी तक पहली डोज भी नहीं ले सके हैं। उन्होंने पीएचसी बरहन में टीका लगवाए जाने की मांग की है।

बाह, जैतपुर में 688 की हुई जांच, एक पॉजिटिव
बाह, जैतपुर सीएचसी पर मंगलवार को 688 लोगों की कोरोना की जांच हुई। इसमें एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सीएचसी पर कोरोना की जांच के लिए 394 नमूने लिए गए। जिनमें एक पॉजिटिव निकलने पर होम क्वारंटीन करा दिया है। जैतपुर के अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि सीएचसी पर 294 के नमूने लिए गए।