सब्सक्राइब करें

आगराः तोरा चौकी में आग लगाने वाले युवकों के फुटेज मिले, पहचान के बाद पकड़ने में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 10 Jan 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
Agra Tora Chowki Clash Case: Agra Police Found Footage Of Youth Who Set Fire
तोरा चौकी बवालः हाथ में कैन लेकर भाग रहे युवक, इन्हीं पर है आग लगाने का संदेह - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजगंज के गांव करभना में ट्रैक्टर पलटने से चालक पवन कुमार यादव की मौत के बाद हुए बवाल के दौरान तोरा चौकी में आगजनी करने वाले युवकों के फुटेज मिल गए हैं। फोटो में दो युवक नजर आ रहे हैं। इनमें से एक युवक के हाथ में प्लास्टिक की केन लगी है। आशंका है कि साजिश के तहत ही युवक ही पेट्रोल लेकर आए। चौकी में आग लगाने के बाद भाग रहे हैं। जिस समय आग लगाई, तब तक शव नहीं पहुंच सका था। पुलिस का कहना है कि युवकों की पहचान हो गई है। वह घर से फरार हो गए हैं। पुलिस अभी दोनों के नाम उजागर नहीं कर रही है। 
Trending Videos
Agra Tora Chowki Clash Case: Agra Police Found Footage Of Youth Who Set Fire
बवाल के दौरान उपद्रवी और पुलिसटीम - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2020 को गांव करभना निवासी पवन कुमार यादव की ट्रैक्टर पलटने पर मौत हो गई थी। ट्रैक्टर में वह बालू लेकर गांव आ रहा था। आरोप था कि पुलिस कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। उसने ट्रैक्टर को तेज गति से दौड़ाना शुरू कर दिया। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया। पवन की मौत हो गई थी। गुस्साए लोगों ने बवाल किया था। शांति मांगलिक अस्पताल के बाहर पुलिसकर्मियों से मारपीट की थी। तोरा चौकी में आग लगा दी थी। तोड़फोड़ और लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Tora Chowki Clash Case: Agra Police Found Footage Of Youth Who Set Fire
तोरा चौकी पर हुए बवाल के उपद्रवियों के पोस्टर किए चस्पा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो और फोटो देखते थे। यह स्मार्ट सिटी के कैमरे और अन्य माध्यम से लिए गए थे। 16 आरोपियों को अब तक जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि 60 आरोपियों की पहचान की जा चुकी है।

आगरा: तोरा चौकी बवाल के आरोपियों के पोस्टर चस्पा, पहचान के प्रयास तेज
 
Agra Tora Chowki Clash Case: Agra Police Found Footage Of Youth Who Set Fire
तोरा चौकी पर हुए बवाल के बाद तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को एक ऐसा फुटेज भी मिला है, जिससे दो युवक भागते नजर आ रहे हैं। एक के हाथ में प्लास्टिक की केन है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि आग लगाने वालों के फुुटेज मिल गए हैं। इन दोनों ने चौकी में आग लगाई थी। अपने साथ पेट्रोल लेकर आए थे। आग लाइटर से लगाई गई थी। घटना के समय माना जा रहा था कि चौकी में खड़ी बाइक का पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। मगर, फुटेज से स्थिति साफ हो गई कि युवक पेट्रोल लेकर आए थे। साजिश के तहत ही आग लगाई गई। युवकों की पहचान हो गई है। वह घरों से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। यह फुटेज पहले भी सामने आया था। मगर, स्थिति साफ नहीं हो सकी थी। मगर, अब यह साफ हो गया कि इन्हीं युवकों ने आग लगाई थी। आग लगने के बाद ही शव पहुंचा था।
विज्ञापन
Agra Tora Chowki Clash Case: Agra Police Found Footage Of Youth Who Set Fire
तोरा पुलिस चौकी में की थी आगजनी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पोस्टर किए गए हैं चस्पा पुलिस आरोपियों की पहचान वीडियो और फोटो के आधार पर कर रही है। इसके बाद गांवों में दबिश दी जा रही है। पुलिस 12 गांव में दबिश दे रही है। मगर, आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। अन्य आरोपियों की पहचान के लिए पोस्टर चौकी के बाहर लगाए गए हैं, जिससे स्थानीय लोग भी जानकारी दे सकें। पुलिस भी फुटेज को आधार बनाकर ही आरोपियों को जेल भेज रही है, जिससे बाद में किसी तरह का सवाल नहीं उठे। आरोपियों को बचने का मौका नहीं मिल सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed