{"_id":"5fc788b18ebc3e9bb604f45d","slug":"firozabad-police-arrests-three-accused-in-farmer-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: किसान हत्याकांड में तीन लोग गिरफ्तार, नेवी से सेवानिवृत्त है आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजाबाद: किसान हत्याकांड में तीन लोग गिरफ्तार, नेवी से सेवानिवृत्त है आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 02 Dec 2020 06:10 PM IST
सार
- किसान के तीन हत्यारोपी गिरफ्तार
- दो पिस्टल और पांच कारतूस बरामद
विज्ञापन
फिरोजाबाद पुलिस ने पकड़े किसान की हत्या के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना एका पुलिस ने नगला देवा के किसान नरेंद्र उर्फ गुड्डू चौहान के तीन हत्यारोपियों को सुनारी के सामने एटा रोड से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो देशी पिस्टल-32 बोर, पांच कारतूस एवं डंडा बरामद किए हैं। तीनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।
Trending Videos
पकड़े गए आरोपियों की जानकारी देते एसपी देहात राजेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात राजेश कुमार ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि थाना एका के नगला देवा में 28 नवंबर को नरेंद्र उर्फ गुड्डू चौहान (48) पुत्र रामवीर सिंह चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
संबंधित खबर: फिरोजाबादः खेत पर काम कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
संबंधित खबर: फिरोजाबादः खेत पर काम कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के बाद खेत पर पहुंची पुलिस पूछताछ करती हुई (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सीओ जसराना प्रीती सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष एका वीरेंद्र पाल सिंह व उप निरीक्षक सुनील कुमार आरोपियों की गिरफ्तारी को जुटे थे। बुधवार को सुबह सूचना मिली कि नरेंद्र के हत्यारोपी कहीं भागने की फिराक में गांव सुनारी के पास एटा की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके तीन लोगों को पकड़ लिया। इसमें नगला देवा निवासी रामनाथ पुत्र रामस्वरूप, इंद्रेश पुत्र रामनाथ एवं सत्यप्रकाश पुत्र रामस्वरूप शामिल हैं।
आरोपियों की जानकारी देते एसपी देहात राजेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हत्यारोपी रामनाथ के कब्जे से देशी पिस्टल 32 बोर एवं दो कारतूस एवं इंद्रेश के कब्जे से पिस्टल के साथ तीन कारतूस मिले हैं। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने लाई और यहां पूछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों को जेल भेजा है। एसपी देहात ने कहा कि शीघ्र ही एक बचे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मृतक किसान नरेंद्र उर्फ गुड्डू का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त
एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि किसान नरेंद्र उर्फ गुड्डू के हत्यारोपी रूपराम के नाम पिस्टल और रायफल का लाइसेंस है। दोनों लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि किसान नरेंद्र उर्फ गुड्डू के हत्यारोपी रूपराम के नाम पिस्टल और रायफल का लाइसेंस है। दोनों लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।