मथुरा के एक गेस्ट हाउस में हुई युवती नगीना की हत्या के मामले में आरोपी सुखवीर के खिलाफ मृतका के चाचा ने थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। सुखवीर ने गोली मारकर नगीना की हत्या की थी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
2 of 5
मृतका नगीना और हत्या आरोपी प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
महावन क्षेत्र के गांव खप्परपुर निवासी चंद्रभान सिंह की 24 साल की बेटी नगीना उर्फ पुष्पलता की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोकुल बैराज मोड़ के पास एक गेस्ट हाउस में हुए हत्याकांड के बाद सदर बाजार पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को सूचना उसने ही दी थी।
3 of 5
मृतका नगीना का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार नगीना की शादी तय होने से दोनों परेशान थे और आत्महत्या के इरादे से गेस्ट हाउस में आए थे। सदर बाजार पुलिस ने हत्यारोपी सुखवीर सिंह नगला पोहपी, रिफाइनरी को जेल भेज दिया है।
4 of 5
नगीना हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर युवती का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका नगीना के चाचा सूरजपाल सिंह की तहरीर पर थाना सदर बाजार में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
5 of 5
नगीना का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रभान सिंह की दो बेटियां हैं। नगीना बड़ी बेटी थी। उसकी हत्या से छोटी बहन समेत पूरा परिवार के आंसू थम नहीं रहे। 10 दिसंबर को नगीना की शादी होनी थी।