फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्जला एकादशी: वृंदावन में उमड़े भक्त, बांकेबिहारी के दर्शन कर लगाई परिक्रमा, कोविड से बचाव के नियम भूले

Tue, 22 Jun 2021 01:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 22 Jun 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
crowd of devotees gathered in shri banke bihari temple on nirjala ekadashi in vrindavan
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
निर्जला एकादशी पर तीर्थनगरी वृंदावन में सोमवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ा पड़ा। हजारों भक्तों ने ठाकुर श्री बांकेबिहारी के दर्शन के लिए पंचकोसीय परिक्रमा की। ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर के द्वार पर सुबह से लंबी कतार लग गई। भीड़ का यह क्रम मंदिर के बाहर मुख्य बाजार से लेकर अंदर तक देखने को मिला। साप्ताहांत के बाद बाद सोमवार को वृंदावन के श्री बांकेबिहारी सहित अन्य सभी मंदिरों के पट खुले। निर्जला एकादशी होने के कारण दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। 


प्रात:काल ही बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और सुरक्षा गार्ड इस भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटे रहे। कोशिश कोविड के नियमों का पालन कराने की रही, लेकिन भक्तों की भीड़ ने मंदिर के बाहर और अंदर नियमों को तार-तार कर दिया। मंदिर में दो गज की दूरी का पालन नहीं हुआ। कई लोग बिना मास्क के दिखे। यही हाल परिक्रमा मार्ग पर दिखाई दिया। 
crowd of devotees gathered in shri banke bihari temple on nirjala ekadashi in vrindavan
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मंदिरों में ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से सुगंधित पुष्पों के बंगले भी सजाए गए। कोविड को लेकर बेपरवाह भक्त श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर आनंदित नजर आए। वहीं भक्तों की भीड़ की ऐसी ही तस्वीर निधिवन में भी नजर आई। वृंदावन के अन्य मंदिरों में भी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 
crowd of devotees gathered in shri banke bihari temple on nirjala ekadashi in vrindavan
वृंदावन: पंचकोसीय परिक्रमा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
निर्जला एकादशी पर श्रीराधाकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में बड़ी संख्या में लोगों ने पंचकोसीय परिक्रमा की। भक्तों की टोलियों के बीच से उठते राधे-कृष्ण के स्वर से परिक्रमा मार्ग भी गूंज उठा। परिक्रमार्थियों के लिए सेवाभावी लोगों ने प्रसाद, शीतल जल के शिविर लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
crowd of devotees gathered in shri banke bihari temple on nirjala ekadashi in vrindavan
वृंदावन: पंचकोसीय परिक्रमा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
हजारों भक्तों ने वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा कर मनौती मांगी। सूर्योदय के साथ ही भक्तों ने यमुना में डुबकी लगाकर नगर की पंचकोसीय परिक्रमा शुरू कर दी। दिन चढ़ने के साथ ही भक्ति की शक्ति भी बढ़ने लगी। राधे-राधे के जयकारे के सहारे हजारों भक्त श्रद्धा के साथ परिक्रमा कर रहे थे। 
विज्ञापन
crowd of devotees gathered in shri banke bihari temple on nirjala ekadashi in vrindavan
वृंदावन: पंचकोसीय परिक्रमा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह परिक्रमार्थियों के लिए शीतल पेय की प्याऊ व फल, फलाहार वितरण कर श्रद्धालु पुण्य अर्जित कर रहे थे। चीरघाट पर बांकेबिहारी सेवा मंडल के आचार्य राजू भैया ने शीतल पेय वितरित किया। रामनगर कॉलोनी स्थित परिक्रमा मार्ग में गोरक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष विकास पंडित के नेतृत्व में फल वितरित किए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed