पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Fire: सुबह-सुबह कूलर फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Thu, 06 Oct 2022 11:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Oct 2022 11:49 AM IST
विज्ञापन
fire in cooler factory at Etmadpur Agra
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी आगरा में विगत दिवस शाहगंज के नरीपुरा में आर मधुराज हॉस्पिटल में आग लगने की घटना के बाद एत्मादपुर थाना क्षेत्र में कूलर फैक्टरी में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी, कि दूर से लपटें देखी जा सकती थीं। लोगों ने जब फैक्टरी और गोदाम से आग की लपटों को उठता हुए देखा तो आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। सूचना पर दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया कि आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया गया है। 


थाना एत्मादपुर क्षेत्र के खंदौली रोड स्थित नगला लाले में न्यू इंडिया कूलर्स नाम से कूलर बनाने की फैक्टरी है। फैक्टरी में ही गोदाम भी है। दशहरा पर पूजन के बाद विगत दिवस फैक्टरी बंद हो गई थी। वहीं आज अलसुबह गोदाम से आग की लपटें उठने लगीं। ये देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
fire in cooler factory at Etmadpur Agra
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिलते ही मालिक दीपक भी मौके पर पहुंच गए। वहां रखा सारा सामान धू-धू कर जल रहा था। लपटों को देख लोगों का अंदर जाने का साहस नहीं हुआ।  
fire in cooler factory at Etmadpur Agra
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
fire in cooler factory at Etmadpur Agra
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी मालिक दीपक ने बताया कि गोदाम में लगभग 650 कूलर रखे थे, जिसमें 350 प्लास्टिक व 300 लकड़ी के कूलर थे। इनकी कीमत लगभग 20 से 22 लाख रुपये की थी।
विज्ञापन
fire in cooler factory at Etmadpur Agra
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया गया है। फैक्टरी मालिक ने बताया कि चार दिन पहले ही वे सामान का ऑर्डर देकर आए थे, जिसमें करीब 15 लाख रुपये का सामान बुधवार को आना था, लेकिन ये सामान किसी कारण से नहीं आ पाया। यदि वह सामान भी आ गया होता तो और बड़ा नुकसान होता।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed