{"_id":"5d78e3d48ebc3e01463f2fd7","slug":"ganesh-visarjan-2019-in-yamuna-river-water-by-devotees-agra-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देवा ओ देवा, गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन...ढोल नगाड़ों संग हो रहा विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवा ओ देवा, गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन...ढोल नगाड़ों संग हो रहा विसर्जन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 11 Sep 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने ले जाते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देवा ओ देवा, गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन...। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना...। मंगलवार को सड़कें गणपति के जयघोष से गूंजती रहीं। जगह-जगह से गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। यमुना के हाथी घाट, कैलाश घाट, पोइया घाट आदि जगहों पर गजानन की प्रतिमा को विसर्जित किया गया।
2 of 5
युवतियों ने विसर्जन से पहले अपनी मनोकामना भी बप्पा के कान में कही
- फोटो : अमर उजाला
महिला और युवतियों ने विसर्जन से पहले अपनी मनोकामना भी बप्पा के कान में कही। गजानन के पंडालों में पूजा-अर्चना के बाद दिनभर धार्मिक कार्यक्रम हुए। शाम को महाआरती के बाद देर शाम तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
3 of 5
प्रतिमाओं का विसर्जन करने पहुंचे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
कई सालों से यमुना में गणेश प्रतिमाएं विसर्जित करने पर प्रशासन ने रोक लगा रखी है। इस बार भी प्रशासन द्वारा कैलाश मंदिर, पोइया घाट और हाथी घाट के निकट प्रतिमाएं विसर्जित करने के लिए कुंड बनाए गए हैं। जिनमें यमुना का जल भरा गया है। गणेश भक्त इन्हीं कुंडों में गणपति प्रतिमाओं को विसर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल के दशहरा घाट पर भी गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन करने पहुंचे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के दशहरा घाट पर भी गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। अबीर गुलाल में सराबोर भक्त अपने आराध्य को यमुना जल में विसर्जित कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गणेश विसर्जन से पहले आरती उतारते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
शहर में गुरुवार को अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी। गणेश भक्त अनंत चतुर्दशी से पहले ही गणपति का विसर्जन करते हैं। पूजा अर्चना कर लोग गणपति की विदाई कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।