{"_id":"5f8309588ebc3e9bbf6b39a7","slug":"hathras-case-news-cfi-members-was-active-during-shaheen-bagh-and-caa-protest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: गिरफ्तार संदिग्धों को लेकर सामने आई चौंकाने वाली जानकारी, शाहीनबाग से जुड़े तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: गिरफ्तार संदिग्धों को लेकर सामने आई चौंकाने वाली जानकारी, शाहीनबाग से जुड़े तार
Mon, 12 Oct 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान की तस्वीर (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस कांड के बाद हिंसा की साजिश में मथुरा से गिरफ्तार कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) के कथित सदस्यों को लेकर चौंकाने वाला जानकारी सामने आई है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में संदेशों को वेबसाइट द्वारा फैलाने में सीएफआई के सदस्यों की सक्रिय भूमिका थी। इनमें केरल का पत्रकार सिद्दीक दिल्ली के शाहीनबाग में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान से ही खुफिया विभाग के रडार पर था। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान बहराइच निवासी मसूद और मुजफ्फरनगर के अतीकुर्रहमान की सक्रियता बताई जा रही है।
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान की तस्वीर (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले से सीएफआई के चार कथित सदस्यों के गिरफ्तारी के बाद से एटीएस, आईबी, मिलिट्री इंटेलीजेंस समेत खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी हैं। संदिग्धों के बरामद लैपटॉप और स्मार्टफोन से नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं।
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान की तस्वीर (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए केरल निवासी पत्रकार सिद्दीक शाहीनबाग के विरोध प्रदर्शन में संदेश फैलाने में सक्रिय रहा। खुफिया एजेंसियों को इस तरह के मेल और वेबसाइट की जानकारियां उसके लैपटॉप से मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान की तस्वीर (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
सीएफआई का मुख्य काम विश्वविद्यालयों के युवाओं को संगठन से जोड़ने का है, इसलिए एएमयू में भी इस संगठन की सक्रियता का पता चला है। बताया जाता है कि मसूद और अतीकुर्रहमान से इसके तार जुड़ रहे हैं। इनसे जुड़े जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। वे सभी एएमयू के विरोध प्रदर्शन में सक्रिय थे।
विज्ञापन
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान की तस्वीर (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सीएफआई के चारों सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद से एटीएस समेत कई जांच एजेंसियां इनके संबंध में जानकारियां जुटा रही हैं। आरोपियों का लैपटॉप और स्मार्टफोन की जांच भी हो रही है। जांच एजेंसियां जानकारियों के आधार पर काम कर रही हैं। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। पुलिस की टीमों ने आरोपियों के घर जाकर परिजनों से भी पूछताछ की है।