फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: नौकरी छुड़वाई, उज्जमा से किया था ये वादा, फरहान की इन शर्तों पर राजी हो गई थी दूसरी पत्नी; फिर पति ने मारा

Wed, 29 Jul 2026 10:01 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 29 Jul 2026 10:01 AM IST
सार

आगरा में एक युवक ने दूसरी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद घर का बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। मंगलवार को जब बेटा अपने पिता के रेस्तरां नहीं पहुचा तो वह घर पहुंचे। खिड़की से झांकने पर शव नजर आया। पुलिस को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
husband kill wife agra Wife murder, husband missing Accused made Ujjma quit her job he had made promise to her
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा में वैवाहिक वेबसाइट से रिश्ता होने के बाद दूसरा निकाह कर पति के साथ नगला पैमा (ताजगंज) में रह रही 35 वर्षीय उज्जमा की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह ससुर के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। उन्होंने दुर्गंध आने पर बेटे फरहान की हत्या का शक जताया। 


सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ घर का ताला तोड़ा तो बहू का शव मिला। पति घर में नहीं मिला। कमरे में खून से सनी ईंट मिली। फर्श पर चारों तरफ खून ही खून बिखरा था। पुलिस का कहना है कि पति घटना के बाद से नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि वह हत्या कर भाग गया है। उसका फोन भी बंद जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या की वजह पता की जा रही है।
 
husband kill wife agra Wife murder, husband missing Accused made Ujjma quit her job he had made promise to her
घर में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोल्हाई, ताजगंज निवासी अकबर अली उर्फ बब्बू का पीर कल्याणी में नॉनवेज रेस्तरां है। उन्होंने बताया कि मझला बेटा फरहान (40) रेस्तरां में ही काम करता है। साढ़े चार साल पहले बेटे का पहली पत्नी बुशरा से तलाक हो गया था। उसके दो बच्चे हैदर अली और रिजवान हैं। बुशरा दूसरे पति के साथ रहने लगी। बच्चे फरहान के पास ही उनके घर में रह रहे हैं।

 
husband kill wife agra Wife murder, husband missing Accused made Ujjma quit her job he had made promise to her
पुलिस के साथ मौजूद फरहान के पिता - फोटो : अमर उजाला
ढाई साल पहले फरहान ने बिहार की युवती से दूसरा निकाह किया था मगर वो छोड़कर चली गई। इसके बाद फरहान ने तीन महीने पहले झांसी के कोतवाली स्थित भैरो खिड़की निवासी उज्जमा से निकाह कर लिया। घर आकर जानकारी दी। वह नगला पैमा स्थित उनके पुश्तैनी घर में रह रहे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
husband kill wife agra Wife murder, husband missing Accused made Ujjma quit her job he had made promise to her
घर में प्रवेश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात को फरहान पेट में दर्द बताकर जल्दी काम से चला गया। सोमवार को काम पर नहीं आया था। इस पर बब्बू को चिंता हुई। उन्होंने फोन मिलाया तो बंद आया। मंगलवार सुबह 7:30 बजे वो बेटे को देखने के लिए घर पहुंचे मगर ताला लगा था। उन्होंने दो लोगों को दीवार फांदकर घर में भेजा। 

 
विज्ञापन
husband kill wife agra Wife murder, husband missing Accused made Ujjma quit her job he had made promise to her
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
खिड़की से झांकने पर शव नजर आया। दुर्गंध भी आ रही थी। उन्हें लगा कि बेटे की हत्या कर बहू भाग गई है। कूलर और पंखे चल रहे थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सुबह 10 बजे फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। फील्ड यूनिट को भी बुलाया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed