फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sawan 2026: Devotion Peaks But Dilapidated Roads Trouble Rajeshwar Temple Pilgrims

UP: सावन के पहले सोमवार को जहां से गुजरेंगे शिवभक्त, उस मार्ग की हालत तो देखिए; विचलित कर देगी तस्वीर

Thu, 30 Jul 2026 11:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 30 Jul 2026 11:42 AM IST
सार

सावन के पहले सोमवार से पहले 910 साल पुराने राजेश्वर मंदिर में मेले और धार्मिक आयोजनों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, मंदिर तक जाने वाले बदहाल रास्ते कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी परेशानी बने हुए हैं।

विज्ञापन
Sawan 2026: Devotion Peaks But Dilapidated Roads Trouble Rajeshwar Temple Pilgrims
नहीं सुधरे रास्ते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सावन माह बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है, जिसका पहला सोमवार 3 अगस्त को है। इस अवसर पर 910 साल पुराने ऐतिहासिक राजेश्वर मंदिर में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं। मंदिर प्रशासन ने धार्मिक अनुष्ठानों के लिए विशेष तैयारियां की हैं लेकिन श्रद्धालुओं के रास्तों का खस्ताहाल चिंता का विषय है।
विज्ञापन


महंत शुभम गिरी गोस्वामी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ का दरबार 50 किलो फूलों से सजेगा। मंदिर परिसर में भव्य प्रकाश व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली और धार्मिक झांकियां भी होंगी। पुजारी रूपेश उपाध्याय के अनुसार, मेले का आधिकारिक उद्घाटन रविवार को साध्वी प्राची करेंगी। रविवार शाम 4 बजे मंदिर परिसर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगर निगम ने सफाई, पानी के टैंकर और चल शौचालय की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


आश्वासन के बाद भी नहीं सुधरे रास्ते
आरोप है कि कांवड़ियों के आने वाले मुख्य रास्तों की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है। नंगे पैर कई किलोमीटर पैदल यात्रा तय कर आने वाले शिवभक्तों के लिए न तो पक्की सड़क दुरुस्त है और न ही कोई सुगम कच्चा रास्ता। सड़कें पूरी तरह उखड़ी पड़ी हैं, नुकीले कंकड़-पत्थर बिखरे हैं और गड्ढों में गंदा पानी भरा है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि 23 जुलाई को हुई प्रेसवार्ता में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था और नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया लेकिन सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed