फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rangnath Temple: वृंदावन में चांदी के 81 कलशों से हुआ भगवान रंगनाथ का ज्येष्ठाभिषेक, जानें इस अनूठी परंपरा के बारे में

Thu, 23 Jun 2022 06:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Jun 2022 06:02 PM IST
विज्ञापन
jyeshthabhishek celebration in Rangnath Temple Vrindavan
ठाकुरजी का ज्येष्ठाभिषेक करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला

तीर्थ नगरी वृंदावन में भक्ति के विविध रूप देखने को मिलते हैं। यहां मौसम के अनुरूप भक्त अपने आराध्य की सेवा करते हैं। सर्द मौसम में ठाकुरजी को सर्दी से बचाने के लिए जतन करते हैं तो गर्मी में आराध्य को ठंडक प्रदान करने के लिए अनेक उपाय किए जाते हैं। यहां दक्षिणात्य शैली के प्रसिद्ध श्री रंगनाथ मंदिर में उत्सवों की श्रंखला में ज्येष्ठमास कृष्णपक्ष की नवमी तिथि के साथ रेवती नक्षत्र के संयोग पर गुरुवार को ज्येष्ठाभिषेक का दिव्य आयोजन किया गया। ठाकुर गोदारंगमन्नार भगवान को भीषण गर्मी से राहत करने के उद्देश्य से महाभिषेक वैदिक विधि-विधान से किया गया। इस दौरान चांदी के 81 कलशों से ठाकुरजी जलाभिषेक किया गया।जलाभिषेक में केसर, कपूर, नवांग हल्दी, चंदन, जड़ी बूटियों मिश्रित जल के अलावा विभिन्न फलों का रस और आम के रस का उपयोग किया गया। 




 

jyeshthabhishek celebration in Rangnath Temple Vrindavan
ठाकुरजी का ज्येष्ठाभिषेक करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
रंगनाथ मंदिर में सुबह सवा दस बजे वैदिक मंत्रोचारण के मध्य जलाभिषेक उत्सव शुरू हुआ। सबसे पहले अभिमंत्रित रजत कलशों को नौ-नौ की कतार में स्थापित कर देश की पवित्र नदियों का आव्हान किया गया। आगम पंचरात्र पद्वति से पूजन प्रक्रिया में गाय का दूध, दही, घी, शहद, शर्करा, इत्र इत्यादि पंचगव्य से अभिषेक शुरू किया गया। 
jyeshthabhishek celebration in Rangnath Temple Vrindavan
ठाकुरजी का हुआ ज्येष्ठाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
वेदपाठी विद्वानों ने श्री सूक्त, पुरुषसूक्त, वेंकटेश स्त्रोत, गुरु परंपरा, श्री वरद वल्लभ स्त्रोत का पाठ किया गया, जिससे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण का माहौल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
jyeshthabhishek celebration in Rangnath Temple Vrindavan
ठाकुरजी का धारण कराए नवीन वस्त्र - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर गोदा रंगमन्नार भगवान के चल श्री विग्रह को मंडपम में विराजित कर सूती परिधान धारण कराकर वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए जलाभिषेक शुरू किया गया। लगभग तीन घंटे तक अभिषेक की प्रकिया जारी रही। 
 
विज्ञापन
jyeshthabhishek celebration in Rangnath Temple Vrindavan
रंगनाथ मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
जलाभिषेक के बाद ठाकुरजी को नए वस्त्र आभूषण धारण कराकर कुंभ आरती उतारी गई। भक्तों को आम्राभिषेक का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के सेवायत राम स्वामी, सीईओ अनघा श्रीनिवासन, मुख्य प्रबंधक आर.कृष्णन, राकेश दुबे, लखन पाठक  प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed