फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ सामूहिक हत्याकांड: अरशद छह साल पहले घर में इसलिए खोदने लगा था कब्र; पड़ोसियों के पूछने पर दिया था ये जवाब

Thu, 02 Jan 2025 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Jan 2025 11:33 AM IST
सार

यूपी की राजधानी लखनऊ के नाका स्थित होटल शरणजीत में आगरा के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया, कुबेरपुर निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर चार बहनों और मां की हत्या कर दी। सभी अजमेर से लखनऊ आए थे और सोमवार को होटल में कमरा लेकर ठहरे थे।

विज्ञापन
Lucknow Mass murder Arshad wanted to bury his sister Farheen body at home Six years ago
Lucknow Mass murder - फोटो : अमर उजाला
मां और बहनों का कत्ल करने वाले अरशद का अमानवीय चेहरा उसके मोहल्ले वालों ने पहले भी कई बार देखा है। अरशद छह साल पहले बीमारी से मरने वाली अपनी सौतेली बहन फरहीन को वह घर में ही दफनाने पर आमादा था। घर के अंदर कब्र तक खोदने लगा था। पड़ोसियों ने समझाने की कोशिश की तो पिता बदरुद्दीन ने जवाब दिया कि जनाजा उठाने के लिए चार लोग चाहिए, घर में कोई और है ही नहीं। इसके बाद पड़ोसी और मोहल्ले के लोगों ने पिता-पुत्र को समझाया, तब जाकर फरहीन को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
Lucknow Mass murder Arshad wanted to bury his sister Farheen body at home Six years ago
अरसद की सास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
2014 में कश्मीरी लड़के से की थी शादी
अरशद के पड़ोस में रहने वाली फातिमा ने बताया कि उसके पिता बदरुद्दीन ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से पैदा हुई बेटी फरहीन टेढ़ी बगिया स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में काम करती थी। वहां उसे एक कश्मीरी लड़के से प्यार हो गया था। 2014 में उसने उससे शादी कर ली। शादी के बाद वह लड़के साथ चली गई। दो साल बाद तलाक के बाद वह घर लौट आई थी।

 
Lucknow Mass murder Arshad wanted to bury his sister Farheen body at home Six years ago
अरसद की बहनें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह दर्द से चीखती थी..
घर वापस आने के बाद अरशद ने उसके घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी थी। धीरे-धीरे फरहीन की तबीयत खराब हो गई। उसके पूरे शरीर पर गहरे घाव हो गए थे। वह दर्द से चीखती थी तो पूरे मोहल्ले वाले लोग सुनते थे। इसी दर्द से जूझते हुए उसकी हालत काफी बिगड़ गई और बाद में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Mass murder Arshad wanted to bury his sister Farheen body at home Six years ago
अरसद के पड़ोसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस पहले ही कार्रवाई करती तो नहीं होती इतनी बड़ी घटना
इस्लाम नगर में बदरुद्दीन और अरशद का पड़ोसियों से दो दिन पहले विवाद हुआ था। मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी। घटनास्थल पर पीआरवी भी पहुंची। चौकी पर भी दोनों पक्ष पहुंचे। मगर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की। दोनों को राजीनामा हो गया। इस पर अरशद का परिवार घर से चला गया। बदरुद्दीन ने अपने शिकायती पत्र में पुलिस कार्रवाई न होने की बात भी लिखी है।

 
विज्ञापन
Lucknow Mass murder Arshad wanted to bury his sister Farheen body at home Six years ago
असद के घर के बाहर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत पर थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने 23 दिसंबर 2024 को संज्ञान भी लिया। पत्र मिलने पर पुलिस ने उन्हें काल किया। मगर, अरशद और उसके परिजन नहीं मिले। तब तक पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही थी। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि पहले दिन ही कार्रवाई हो जाती तो इतनी बड़ी घटना सामने नहीं आती। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed