फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांसों के लिए जूझती जिंदगी: कहीं बेड नहीं तो कहीं ऑक्सीजन, इलाज के लिए भटक रहे मरीज

Sun, 25 Apr 2021 01:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Apr 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
many patients did not getting treatment due to lack of oxygen at hospitals in agra
इलाज के लिए भटक रहे मरीज - फोटो : अमर उजाला

आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में जिंदगी सांसों के लिए जूझ रही है। संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ अस्पतालों में कई मरीजों को जगह नहीं मिल पा रही है। एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कहीं बेड उपलब्ध नहीं है, तो कहीं आक्सीजन की कमी बताई जा रही है। शनिवार को शहर के 10 निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म हो गई। इससे संकट और गहरा गया। 

many patients did not getting treatment due to lack of oxygen at hospitals in agra
बेड न होने के कारण धनौली की मुन्नी बेगम को एसएन में नहीं किया जा सका भर्ती - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को सुबह 11 बजे एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंची धनौली की मुन्नी बेगम को भर्ती नहीं किया जा सका। उन्हें सांसें लेने में तकलीफ थी। उन्हें बताया गया कि बेड नहीं है। सुबह 11:30 बजे शास्त्रीपुरम की नेहा पहुंची, उन्हें भी सांसें लेने में परेशानी और बुखार था, भर्ती नहीं किया गया। जिला अस्पताल में मरीजों को काफी इंतजार के बाद भर्ती किया जा सका। 

many patients did not getting treatment due to lack of oxygen at hospitals in agra
एंबुलेंस में कर्नल योगेश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
गढ़ी भदौरिया के रहने वाले कर्नल योगेश भारद्वाज दोपहर एक बजे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचे, उन्हें आधे घंटे बाद भर्ती किया जा सका। ग्वालियर रोड निवासी 70 वर्षीय विजय सिंह करीब एक घंटे से भर्ती होने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
many patients did not getting treatment due to lack of oxygen at hospitals in agra
अस्पताल के बाहर बुजुर्ग मरीज और तीमारदार - फोटो : अमर उजाला
मरीज को भर्ती करने से मना किया
जीवन रेखा हॉस्पिटल, नामनेर के बाहर 70 वर्ष के बुजुर्ग करीब एक घंटे रहे। बुखार और सांस लेने में परेशानी की समस्या पर भर्ती होने के लिए पहुंचे थे। अस्पताल प्रशासन ने बेड न होने की बात कहकर भर्ती करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
many patients did not getting treatment due to lack of oxygen at hospitals in agra
अस्पताल के गेट पर चस्पा ऑक्सीजन खत्म होने का नोटिस - फोटो : अमर उजाला
ऑक्सीजन न होने की सूचना चस्पा की
ट्रांस यमुना कालोनी स्थित गोयल हास्पिटल में ऑक्सीजेन खत्म होने के कगार पर है। तकरीबन 2 बजे तक ही आपूर्ति देने की संभावना है। इस कोविड हॉस्पिटल में लगभग 50 मरीज भर्ती हैं। उधर, नामनरे के एसआर हॉस्पिटल में शनिवार दोपहर करीब 02:15 बजे ही ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। इसकी सूचना चस्पा कर दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed