{"_id":"5ce382d9bdec2207657b9beb","slug":"mayawati-suspends-bsp-mla-ramveer-upadhyay-before-lok-sabha-chunav-result-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामवीर उपाध्याय को महंगा पड़ा भाजपा प्रत्याशी को गले लगाना, चुनाव नतीजों से पहले माया ने दी 'सजा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामवीर उपाध्याय को महंगा पड़ा भाजपा प्रत्याशी को गले लगाना, चुनाव नतीजों से पहले माया ने दी 'सजा'
Wed, 22 May 2019 08:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 22 May 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के गले मिलते रामवीर उपाध्याय (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी को गले लगाना पूर्व मंत्री एवं विधायक रामवीर उपाध्याय को महंगा पड़ गया। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने विधायक रामवीर उपाध्याय को इसकी 'सजा' दी है। उन्हें बसपा से निलंबित कर दिया गया है।
बात करते बसपा नेता और भाजपा प्रत्याशी प्रो.एसपी सिंह (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को बसपा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व मंत्री पर यह कार्रवाई विरोधी पार्टी का समर्थन एवं अनुशासनहीनता को लेकर की गई। इस कार्रवाई के पीछे वे तस्वीरें भी मानी जा रही हैं, जो लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। ये तस्वीरें आगरा लोकसभा सीट पर मतदान से पहले की हैं।
रामवीर उपाध्याय को माला पहनाते एसपी सिंह (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
रामवीर उपाध्याय बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी माने जाते थे। लोकसभा चुनाव में वो खूब चर्चाओं में रहे। कभी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अपील की तो कभी भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह को गले लगाकर उन्हें जीत का शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामवीर उपाध्याय (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
रामवीर उपाध्याय की ये तस्वीरें उस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। कुछ लोगों ने तो इन्हें भविष्य की तस्वीरें तक बता दिया था। ये भी कयास लगाए गए थे कि उपाध्याय भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
विज्ञापन
सीमा उपाध्याय और उनके पति पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय (फाइल)
रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय को मायावती ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से टिकट दी थी, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। इसके बाद चर्चाएं तेज हुई थीं कि उपाध्याय परिवार अब भारतीय जनता पार्टी में जा सकता है।