फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एबीवीपी राष्ट्रीय अधिवेशन: चित्रकारों ने कागज पर बिखेरे देशभक्ति के रंग, देखें तस्वीरें

Tue, 19 Nov 2019 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Nov 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
painting camp held on ABVP National session in agra
विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रवाद और देश के महान सपूत विषय पर किसी ने एपीजे अब्दुल कलाम तो किसी ने कैनवास पर भगत सिंह की तस्वीर बनाई। विंग कमांडर अभिनंदन, सरदार बल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री के चित्र भी बनाए। कला का यह हुनर आगरा के एसएस कॉलेज गामरी मलपुरा में लगे चित्रकार शिविर में देखने को मिला। 
painting camp held on ABVP National session in agra
चित्रकार शिविर में महापुरुषों की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के उपलक्ष्य में सोमवार को राज्य ललित कला अकादमी की ओर से यह आयोजन किया गया। एबीवीपी के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए चित्रकार शिविर में देशभर से 51 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। राष्ट्रवाद और देश के महान सपूत विषय पर कलाकारों ने चित्र बनाए।
painting camp held on ABVP National session in agra
शहीद भगत सिंह की तस्वीर बनाता चित्रकार - फोटो : अमर उजाला
जय जवान, जय किसान, धारा 370, स्वामी विवेकानंद, हेडगेवार, अटल बिहारी वाजपेयी समेत तमाम चित्रों ने मन मोहा। जिला संयोजक राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का हुनर दिखाया। 22 नवंबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
painting camp held on ABVP National session in agra
एबीवीपी की नवनिर्वाचित महामंत्री का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी का आगरा आगमन पर स्वागत किया गया। आगरा कैंट स्टेशन पर स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए। अधिवेशन में ही निधि पदभार संभालेंगी। 
विज्ञापन
painting camp held on ABVP National session in agra
आगरा कॉलेज मैदान पर तैयार पंडाल - फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन 22 से 25 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए आगरा कॉलेज मैदान पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पांडाल सजाया जा रहा है, अतिथियों के बैठने के लिए अलग-अलग स्थान तय किए जा रहे हैं। राजामंडी, एमजी रोड समेत शहर के प्रवेश मार्ग पर पोस्टर, झंडियां लगाई गई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed