ताजनगरी की सड़कों के किनारे जिन पौधों को नगर निगम ने बड़े गमलों और ट्री गार्ड से सुरक्षित करके लगाया, वही अब रामभरोसे हैं। तीन साल में नगर निगम ने 28,500 पौधे ट्री गार्ड और गमलों में लगाए हैं, जिनके रखरखाव का जिम्मा भी एजेंसी को दिया है, जो तीन साल तक उनकी देखरेख, पानी, खाद देती रहेगी, लेकिन सांसें देने वाले पौधे बड़ी संख्या में नष्ट हो गए हैं। हाईवे के डिवाइडरों और सड़कों के फुटपाथ पर रखे गए गमले टूट गए, जबकि पानी और खाद न मिलने पर पौधे सूख चुके हैं।
{"_id":"629b9df642461f31db06e611","slug":"plants-withered-and-tree-guards-broken-on-roadside-due-to-negligence-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Environment Day: ताजनगरी को जो दे रहे सांसें, वही रामभरोसे, सड़क किनारे रखे गमले-ट्री गार्ड टूटे, पौधे सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Environment Day: ताजनगरी को जो दे रहे सांसें, वही रामभरोसे, सड़क किनारे रखे गमले-ट्री गार्ड टूटे, पौधे सूखे
Sun, 05 Jun 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
गमलों में लगे पौधे सूख गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गमलों में लगे पौधे सूख गए
- फोटो : अमर उजाला
जिम्मेदारी और संवेदनशीलता चाहिए
पर्यावरणविद चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि केवल गमले और ट्री गार्ड से पौधे नहीं पनपते, उसके लिए जिम्मेदारी, संवेदनशीलता चाहिए। नगर निगम के गमले, ट्री गार्ड केवल बजट ठिकाने लगाने के लिए है। इस गर्मी में पौधों में पानी न देंगे तो वह सूखेंगे ही। अधिकारी इन सड़कों की जगह कहीं और से निकलते हैं जो सूखे पौधे देखते ही नहीं हैं।
डिवाइडर पर रखा गमला टूटा
- फोटो : अमर उजाला
कागजों पर हरियाली उगा रहे
पार्षद शिरोमणि सिंह ने कहा कि जो पौधे पिछले साल लगाए थे, उनका क्या हुआ। जीआईसी, कोठी मीना बाजार, अवधपुरी डिवाइडर, मारुति एस्टेट डिवाइडर में पौधे दिखते ही नहीं। जो जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे तो अधिकारियों का हौसला तो बढ़ेगा ही। केवल कागजों पर हरियाली उगाने वाले अधिकारी ऐसे ही बजट ठिकाने लगाते रहेंगे।जनता का पैसा बर्बाद कर रहे
नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि जो पौधे ट्री गार्ड में लगे हैं, उन्हें तो पनपना चाहिए। इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं, अगर वही न बच रहे तो फिर जनता का पैसा बर्बाद क्यों किया जा रहा है। इसका ऑडिट हो कि जितना पैसा खर्च हो रहा है, उसके मुताबिक पौधे तो बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्री गार्ड लगा, पौधा गायब
- फोटो : अमर उजाला
दावा : सूखे पौधे और टूटे गमले बदलेंगे
नगर आयुक्त निखिल टी. फुंडे ने कहा कि गमलों और सीमेंटेड ट्री गार्ड में पौधों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी तीन साल के लिए कंपनी को दी गई है। पौधे सूखने और ट्री गार्ड टूटने पर हमने कंपनी का भुगतान रोका है और जुर्माना भी लगाया है। 15 जून तक सूखे पौधे और टूटे गमलों को बदलने के लिए कहा है ताकि मानसून में वह बढ़ने लगें।
विज्ञापन
आगरा के मेयर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला
दलील : गमला खाली है तो पौधा लगा दें
मेयर नवीन जैन ने कहा कि पर्यावरण पूरे समाज की जिम्मेदारी है। मैंने 8500 गमलों को लोगों की डिमांड पर उनकी कॉलोनियों और बस्तियों में देखरेख के लिए नि:शुल्क बांटा। पौधा लगाकर दिया ताकि देखरेख करें, पर अफसोस है कि लोगों ने गमले लेकर उन्हें छोड़ दिया। जो गमले सड़कों पर लगे हैं, उनमें तो हम कंपनी से कहकर सूखे पौधे हटवाकर नए लगवा रहे हैं, लेकिन गलियों और कालोनियों में घर के सामने जो गमले खाली हैं, उनमें लोग अपनी पसंद का पौधा लाकर लगा सकते हैं। हर दिन दो बाल्टी पानी का दान दें। पर्यावरण दिवस पर संकल्प लेकर भागीदारी करें तो हरियाली दिखेगी।