{"_id":"6360f12127190051ad564b0d","slug":"police-will-make-people-aware-in-traffic-month-for-traffic-rules","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यातायात माह 2022: ताजनगरी में न जाम से मुक्ति मिली न अवैध पार्किंग से, इस बार क्या सुधरेंगे हालात?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात माह 2022: ताजनगरी में न जाम से मुक्ति मिली न अवैध पार्किंग से, इस बार क्या सुधरेंगे हालात?
Tue, 01 Nov 2022 03:54 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Nov 2022 03:54 PM IST
विज्ञापन
रामबाग फ्लाईओवर पर जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नवंबर से यातायात माह की शुरुआत हो गई है। नियमों के उल्लंघन पर पुलिस कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान चलाएगी। अगर, आगरा में यातायात व्यवस्था की बात करें तो एक साल पहले बने प्लान पर अब तक अमल नहीं हो सका है। चौराहों से ऑटो की अवैध पार्किंग न जाम से मुक्ति मिल सकी है। जेब्रा क्रासिंग नहीं बनी हैं। कई चौराहे पर वाहन बिना ट्रैफिक लाइट के ही चलते हैं।
इलेक्ट्रिक बस को धक्का देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
जवाहर पुल पर रामबाग से वाटर वर्क्स की तरफ जा रही इलेक्ट्रिक बस खराब हो गई। इससे पुल की एक तरफ की लाइन पर जाम लग गया। चालक ने बस को स्टार्ट करने का काफी प्रयास किया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। बाद में कुछ लोगों ने बस में धक्का लगाया, जिसके बाद बस को हटाया जा सका। तकरीबन 15 मिनट तक समस्या रही।
आरबीएस चौराहे पर बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट
- फोटो : अमर उजाला
चौराहों पर प्रमुख समस्याएं
- ट्रैफिक लाइट से यातायात का संचालन नहीं
- चौराहों पर डिवाइडर ठीक से नहीं बने हैं।
- जेब्रा क्रासिंग का प्रयोग न के बराबर होता है।
- ऑटो और रिक्शे खड़े होने में 100 और 50 मीटर की दूरी का पालन नहीं।
- दुकानों के बाहर अतिक्रमण।
- रोड साइड पर बेकार खंभे।
- अनियंत्रित तरीके से वाहनों का निकलना
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान टॉकीज चौराहे पर खड़े ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जितनी सड़के हैं, उससे कई गुना गाड़ियां हैं। लोगों को अपने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए। यातायात माह में लोगों को जागरूक किया जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एडीजी ने यातायात जागरूकता रैली को किया रवाना
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि नवंबर माह को हर साल यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। इसके तहत एक महीने तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को पहले दिन पुलिस लाइन में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि एडीजी जोन राजीव कृष्ण और विशिष्ट अतिथि आईजी रेंज नचिकेता झा रहे। इस दौरान यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि ने यातायात रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।