सब्सक्राइब करें

वृंदावन में हरियाली तीज की तैयारियां शुरू: स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन देंगे बांकेबिहारी

न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Aug 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Hariyali Teej begins at Banke Bihari Temple in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में स्वर्ण रजत हिंडोला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के वृंदावन में सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को इस बार ठाकुर श्रीबांकेबिहारी स्वर्ण हिंडोले (झूला) में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। कोविड के कारण पिछली साल भक्त ठाकुर जी के इस अद्भुत मनोरथ के दर्शन से वंचित रह गए थे। हरियाली तीज पर ठाकुरजी स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होकर सुबह आठ से दो बजे तक और शाम को पांच से रात 11 बजे तक भक्तों को दर्शन देंगे। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हरियाली तीज के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार हरियाली तीज 11 अगस्त को है। इस मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने का अनुमान है। 



वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में चढ़ाए गए फूलों से महक रही विधवा माताओं की कुटिया, बना रहीं धूपबत्ती

Trending Videos
Preparations for Hariyali Teej begins at Banke Bihari Temple in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में स्वर्ण रजत हिंडोला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आजादी के दिन 15 अगस्त 1947 से वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शुरू हुई स्वर्ण हिंडोले में ठाकुरजी के दर्शन की परंपरा आज भी बरकरार है। बताया जाता है कि सन 1946 में ठाकुर बांकेबिहारी के भक्त सेठ हरगुलाल बेरीबाल परिवार ने बनारस के कारीगर लल्लू से स्वर्ण रजत हिंडोले बनवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Preparations for Hariyali Teej begins at Banke Bihari Temple in Vrindavan
स्वर्ण रजत हिंडोला पर विराजेंगे बांकेबिहारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कनकपुर के जंगलों से लकड़ी मंगवाई गई। उस लकड़ी पर नक्काशी उकेरने के बाद एक हजार तोला सोना व दो हजार तोला चांदी के पतरों से झूले को अंतिम रूप दिया गया। देश की आजादी के दिन 15 अगस्त 1947 को ठाकुर बांकेबिहारी पहली बार इस दिव्याकर्षक हिंडोले पर विराजित हुए। इस दिन हरियाली तीज का पर्व था। 
Preparations for Hariyali Teej begins at Banke Bihari Temple in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
लगभग 74 वर्षों का इतिहास समेटे इस हिंडोले का आकर्षण आज भी बरकरार है। हिंडोले के ऊपरी हिस्से पर की पच्चीकारी अपने आप में अद्भुत है। हिंडोले के दोनों ओर आदमकद सखियों की प्रतिमाएं बरबस ही भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। हिंडोले पर विराजमान ठाकुर बांकेबिहारी के श्री विग्रह को सुगंधित इत्र, रेशम की कढ़ाई वाले हरे रंग के वस्त्र धारण कराए जाते हैं। 
विज्ञापन
Preparations for Hariyali Teej begins at Banke Bihari Temple in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

श्री बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार शर्मा ने बताया कि हरियाली तीज की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कोरोना की बंदिश के कारण पिछले वर्ष भक्तों को दर्शन सुलभ नहीं हो सके थे। इस बार हरियाली तीज पर ठाकुर जी स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed