सब्सक्राइब करें

UP News: पत्नी ने मुंह से सांस देकर बचाई पति की जान, चलती ट्रेन में पड़ा था हार्ट अटैक, आरपीएफ बनी मददगार

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Oct 2022 02:54 PM IST
विज्ञापन
RPF constable saved passenger life by giving CPR after heart attack at Mathura Railway Station
पत्नी ने मुंह से सांस देकर बचाई पति की जान - फोटो : अमर उजाला

मथुरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के सिपाहियों की सूझबूझ से एक रेल यात्री की जान बच गई। चलती ट्रेन में यात्री को दिल का दौरा पड़ा था। स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही यात्री को प्लेटफॉर्म पर लाया गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें उखड़ने लगी थीं। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां आरपीएफ के सिपाही अशोक कुमार पहुंच गए। यात्री की हालत देखकर वह समझ गए कि उन्हें हार्ट अटैक पड़ा है। सिपाही ने यात्री की पत्नी से कहा कि वह अपने पति को सीपीआर (मुंह से सांस देना) दें। पत्नी ने मुंह से पति को सांस दी। वहीं सिपाही ने यात्री के सीने को दबाया, जिससे उसकी तबीयत में थोड़ा सुधार आया। इसके बाद यात्री को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि आरपीएफ के सिपाहियों ने मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मरीज की हालत खतरे से बाहर है। 

Trending Videos
RPF constable saved passenger life by giving CPR after heart attack at Mathura Railway Station
स्ट्रेचर पर यात्री को ले जाते सिपाही - फोटो : अमर उजाला
वाक्या शुक्रवार रात करीब 12 बजे का है। निज़ामुद्दीन तिरुअनंतपुरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस में केरल निवासी 67 वर्षीय केशवन अपनी पत्नी दया के साथ कोच B4 में सफर कर रहे थे। चलती ट्रेन में अचानक केशवन की तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
RPF constable saved passenger life by giving CPR after heart attack at Mathura Railway Station
आरपीएफ ने बचाई यात्री की जान - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही केशवन को प्लेटफॉर्म पर उतारा गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। आसपास यात्रियों की भीड़ जुट गई। किसी को कुछ सूझ नहीं रहा था कि क्या किया जाए। 
RPF constable saved passenger life by giving CPR after heart attack at Mathura Railway Station
सिपाही ने भी मदद - फोटो : अमर उजाला
प्लेटफॉर्म पर जुटी भीड़ को देख आरपीएफ के सिपाही अशोक कुमार और निरंजन सिंह पहुंच गए। सिपाही अशोक कुमार यात्री की हालत देख तुरंत स्थिति को समझ गए। उनके कहने पर दया ने अपने पति को मुंह से सांस दी।  


 

विज्ञापन
RPF constable saved passenger life by giving CPR after heart attack at Mathura Railway Station
स्टेशन के बाहर खड़ी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे एएसआई मदन सिंह ने एंबुलेंस एवं स्ट्रेचर की व्यवस्था कराई। यात्री को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सिपाहियों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए चेन्नई के केशवन की जान बचा ली। उनकी पत्नी ने आरपीएफ का आभार जताया। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed