सब्सक्राइब करें

सेल्स ऑफिसर हत्याकांड: महिला ने खोला हत्या का राज, पोटली में फेंक दी थी लाश, आगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 09 Aug 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sales Office Murder Case: Agra Police Arrests Woman Told Killing Story Crime News
मृतक सुनील कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी ऑटो मोबाइल कंपनी के अपहृत सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार शर्मा की हत्या कर दी गई थी। शव को कार्टन में बंद कर उस पर चादर लपेटकर पोटली बनाई और ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे की ओर झाड़ियों में फेंक दिया था। रविवार की सुबह पुलिस ने लाश बरामद की। मामले में हिरासत में ली गई गांधी नगर निवासी मोना नाम की महिला से पूछताछ के बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ। मोना का पति अजय उर्फ डकैत उर्फ रावण अभी फरार है। सुनील कुमार शर्मा (35) दो अगस्त को लापता हुए थे। परिजनों ने थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी थी। एसएसपी मुनिराज जी. से भी मिले, तब पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। सुनील का गांधी नगर निवासी अजय के घर आना-जाना था। सुनील की आखिरी लोकेशन गांधी नगर की थी। पुलिस अजय के घर पहुंची। वह पत्नी मोना के साथ फरार हो गया था। उसके घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में अजय पहले सुनील की बाइक लेकर जाता नजर आया। बाद में पत्नी के साथ लोडिंग टेंपो में फ्रिज और पोटली ले गया था।

Trending Videos
Sales Office Murder Case: Agra Police Arrests Woman Told Killing Story Crime News
तस्वीरें दिखाता सुनील का परिवार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को उसके घर की तलाशी में सुनील का हेलमेट और बैग मिल गया था। इससे हत्या की आशंका जाहिर की जा रही थी। पांच अगस्त को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शनिवार को पुलिस ने मोना को पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद हत्याकांड की जानकारी लगी। रविवार की सुबह उसकी निशानदेही पर ट्रांसपोर्ट नगर में झाड़ियों में पड़ी पोटली खोलकर देखी तो सुनील की लाश मिली। अजय की तलाश की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि वह आगरा से बाहर भाग गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sales Office Murder Case: Agra Police Arrests Woman Told Killing Story Crime News
पुलिस अधिकारी के दफ्तर पर सुनील का परिवार - फोटो : अमर उजाला

सिर में भारी वस्तु से प्रहार, बांधी प्लास्टिक की बोरी 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोना ने बताया है कि सुनील अक्सर अजय से मिलने आता था। दो अगस्त को भी आया था। तभी उसकी सिर में भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या कर दी। सिर में प्रहार से खून निकला। इस पर उसके सिर में प्लास्टिक की बोरी बांध दी। इसके बाद लाश को रजाई में रखा। इसे एक कार्टन में रखने के बाद तीन चादर लपेट दीं। घर से बाहर लाकर टेंपो चालक की मदद से पोटली को रखवाया। इस दौरान ही उनका सीसीटीवी फुटेज आ गया। अजय ने पोटली को ले जाने के लिए दो टेंपो भी बदले थे। पुलिस ने दोनों टेंपो चालक भी पकड़ लिए थे। 

Sales Office Murder Case: Agra Police Arrests Woman Told Killing Story Crime News
गायब सेल्स आफीसर का परिवार - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम ने जुटाए थे साक्ष्य 
फरार अजय गांधी नगर में किराये पर रहता है। सुनील की आखिरी लोकेशन मिलने पर पुलिस अजय के घर पहुंची थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर अजय के मकान से साक्ष्य जुटाए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अजय के कमरे में गद्दे पर खून लगा हुआ था। वहीं उसकी बाइक वजीरपुरा में लावारिस खड़ी मिली थी। 
विज्ञापन
Sales Office Murder Case: Agra Police Arrests Woman Told Killing Story Crime News
एसएसपी मुनिराज जी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को शक लूट के लिए हत्या 
हत्याकांड के मामले में पुलिस फिलहाल कुछ नहीं बता रही है। एसएसपी मुनिराज जी. के मुताबिक, सुनील कुमार ने एक प्लॉट देखा था। अजय भी इस बारे में जानता था। वह प्लॉट खरीदने में सुनील की मदद कर रहा था। दो अगस्त को सुनील को बुलाया। आशंका है कि अजय को अंदाजा था कि सुनील के पास काफी पैसा होगा। इसलिए उसकी हत्या कर दी। सुनील के पास जेब में महज छह हजार रुपये ही थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed