फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मारकों में उमड़ी आधी आबादी: ताजमहल पर दिखा नारी शक्ति का 'अलग अंदाज', देखें खूबसूरत तस्वीरें

Tue, 09 Mar 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 09 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal Entry Free At Woman's Day
महिला दिवस के मौके पर ताजमहल में महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
महिला दिवस पर ताजमहल समेत स्मारकों में महिलाओं को नि:शुल्क प्रवेश का तोहफा मिला। इसका असर स्मारकों में नजर आया। ताजमहल समेत सभी स्मारकों में पुरुष पर्यटकों से ज्यादा संख्या महिला पर्यटकों की रही। 
Taj Mahal Entry Free At Woman's Day
ताजमहल पर सीआईएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सुबह से ही स्मारकों पर युवतियों और छात्राओं के ग्रुप नजर आने लगे। एत्माद्दौला पर पुरुष पर्यटकों की संख्या 129 रही तो महिलाओं की संख्या 184 रही। महताब बाग में 117 पुरुष आए तो 127 महिला पर्यटक। इसी तरह रामबाग में 99 महिलाएं और 61 पुरुष पर्यटक पहुंचे। ताजमहल पर सीआईएसएफ की महिला जवानों के हाथ सुरक्षा व्यवस्था रही।
Taj Mahal Entry Free At Woman's Day
महिला दिवस के मौके पर ताजमहल पर सेल्फी लेतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
स्मारक                                                          पर्यटक
ताजमहल                                                         8295
आगरा किला                                                    1600
एत्माद्दौला                                                          313
महताब बाग                                                      244
रामबाग                                                            160
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal Entry Free At Woman's Day
ताजमहल पर महिला सैलानी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर कई महीने बाद लौटी रौनक
कोरोना वायरस के चलते आगरा में ताजमहल करीब 188 दिनों तक बंद रहा था। इसके बाद जब इसे खोला गया तो पांच हजार सैलानियों को प्रवेश की अनुमति दी गई। इसके लिए दो स्लॉट किए गए। ढाई हजार सैलानी दो स्लॉट में देख रहे थे। लेकिन कोरोना वायरस के मामले जब कम हुए तब प्रशासन ने इसकी संख्या पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया। महिला दिवस के मौके पर आठ हजार से अधिक सैलानी ताजमहल देखने पहुंचे। 
विज्ञापन
Taj Mahal Entry Free At Woman's Day
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की अनुमति मिलने पर ही होगा उर्स
मुगल शहंशाह शाहजहां का उर्स तभी होगा, जब जिला प्रशासन अनुमति जारी करेग प्रशासन ने सोमवार तक इसकी अनुमति नहीं दी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने उर्स के लिए 10 व 11 मार्च को दोपहर दो बजे से और 12 मार्च को पूरे दिन स्मारक में नि:शुल्क प्रवेश के आदेश जारी कर दिए। लेकिन इसमें स्पष्ट कहा गया है कि जिला प्रशासन की अनुमति के बाद ही उर्स हो पाएगा। अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि उर्स के आयोजन के लिए जिला प्रशासन की अनुमति अभी तक नहीं मिली है। अनुमति के बाद ही उर्स का आयोजन संभव है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed