सब्सक्राइब करें

Weather Update: ब्रज में बारिश से राहत, आंधी से आफत, अलग-अलग हादसों में कई घायल

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 May 2022 11:42 AM IST
विज्ञापन
thunderstorm rain in agra firozabad mathura kasganj etah mainpuri Weather Update news
आंधी ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला

आगरा, मथुरा सहित पूरे ब्रज क्षेत्र में सोमवार सुबह बारिश से राहत मिली, तो वहीं आंधी ने लोगों को आफत में डाल दिया। सोमवार सुबह अचानक मौसम बदला, जिसके बाद बारिश हुई। करीब 15 मिनट की आंधी ने मथुरा, एटा,  फिरोजाबाद, कासगंज और मैनपुरी में जमकर तक तबाही मचाई। आंधी  से बिजली के पोल व पेड़ टूट गए और होर्डिंग उखड़ गए। अलग-अलग जगह हुए हादसों में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मैनपुरी के बेवर में ऑटो पर होर्डिंग गिरने से एक महिला घायल हो गई। वहीं फिरोजाबाद में एक घर पर पेड़ गिरने से चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। मथुरा के राया थाना क्षेत्र में हाथरस रोड पर रोडवेज बस की छत उड़ गई, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि सभी सुरक्षित हैं। इसके अलावा एटा जिले में सीवर लाइन धंसने से उसमें कार फंस गई।

Trending Videos
thunderstorm rain in agra firozabad mathura kasganj etah mainpuri Weather Update news
आंधी की वजह से सड़क पर चलना हुआ मुश्किल - फोटो : अमर उजाला

आगरा में हल्की बूंदाबांदी से जहां गर्मी के तेवर ठंडे पड़ गए वहीं मैनपुरी, मथुरा, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज में चली आंधी ने जमकर कहर बरपाया। मैनपुरी में सोमवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। करीब सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली, जिससे कई जगह बिजली के खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
thunderstorm rain in agra firozabad mathura kasganj etah mainpuri Weather Update news
टूट कर रास्ते पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

बेवर क्षेत्र की पीएचसी मानपुरहरी की एएनएम रेखा निवासी भोगांव जिनकी तैनाती नगला पैंठ पर है। सुबह ऑटो से ड्यूटी आते समय बेवर क्षेत्र में रामलीला मैदान के सामने पहुंची थीं तभी आंधी में होर्डिंग उड़कर ऑटो पर जाकर गिरा, इससे उनके बाएं पैर तथा हाथ में चोट लग गई। उन्हें बेवर सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।

thunderstorm rain in agra firozabad mathura kasganj etah mainpuri Weather Update news
घायलों को अस्पताल ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के गांव बरकतपुर में आंधी से पेड़ घर पर गिर गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में रामवती पत्नी महेशचंद, कमल किशोर, विनोद, आकाश हैं। सभी  को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया  है।

विज्ञापन
thunderstorm rain in agra firozabad mathura kasganj etah mainpuri Weather Update news
सड़क धंसने से फंस गई कार - फोटो : अमर उजाला
बता दें ब्रज में पिछले कई दिनों से गर्मी सितम ढहा रही थी। आगरा का तापमान लगातार 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ था,  जिससे लोगों का दोपहर को घर से निकलना भी दूभर हो गया था। ऐसा ही हाल मथुरा, एटा,  फिरोजाबाद, कासगंज और मैनपुरी जिले में भी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed