{"_id":"6a73f82431a1c30ed80e438d","slug":"two-honor-killings-in-two-days-agra-city-of-love-shaken-by-brutal-crimes-in-the-name-of-honour-2026-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मारा, खींचे फोटो ताकि कोई और न करे ये गुनाह; दूसरी वारदात भी दहला देगी दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मारा, खींचे फोटो ताकि कोई और न करे ये गुनाह; दूसरी वारदात भी दहला देगी दिल
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:13 PM IST
सार
ताजमहल की वजह से दुनिया में प्रेम के प्रतीक के रूप में पहचाने जाने वाले आगरा में लगातार दो ऑनर किलिंग ने रिश्तों और सामाजिक सोच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों मामलों में बेटियों का प्रेम परिवार को मंजूर नहीं था और कथित ‘इज्जत’ के नाम पर उनकी जान ले ली गई।
विज्ञापन
1 of 9
आगरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दुनियाभर में मोहब्बत के शहर के रूप में पहचान रखने वाला आगरा इन दिनों दिल दहला देने वाली वारदातों से सहमा है। जिस शहर में लोग दूर-दूर से आकर प्रेम के प्रतीक ताजमहल को निहारते हैं और मोहब्बत की मिसाल देते हैं, उसी शहर में महज दो दिनों के भीतर हुए दो सनसनीखेज हत्याकांड ने हर किसी कासे झकझोर दिया। दोनों हत्याओं की जड़ में मोहब्बत ही थी। ताज की सफेद संगमरमरी दीवारें जहां सदियों से प्रेम की कहानी कहती हैं, जिस शहर की आबोहवा में प्रेम घुला हो, वहां की फिजा इनदिनों दो ऑनर किलिंग से खाैफजदा है।
2 of 9
आगरा में बाप ने की बेटी को डुबोकर हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता ने अपने हाथों से मार डाली कुंवारी गर्भवती बेटी
दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में रहने वाले एक पिता ने अविवाहित और चार महीने की गर्भवती बेटी को आगरा जिले के बासौनी लाकर चंबल नदी में डुबोकर मार डाला। पुलिस से बचने के लिए दामाद की मदद से बेटी को जल प्रवाहित करने के फोटो भी खिंचवाए। बिना बेटी के घर पहुंचे पिता पर पड़ोसियों को शक हो गया। पिता ने बचने के लिए बेटी के जहर खाकर जान देने की झूठी कहानी बना दी।
3 of 9
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोसियों ने पुलिस को कॉल करके जानकारी दे दी। इस पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई। पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। दिल्ली पुलिस आरोपी पिता और दामाद को मंगलवार को बासौनी लाई और गोताखोरों की मदद से युवती के शव की तलाश की। बासौनी इलाके का शख्स कई साल पहले दिल्ली चला गया था। वह दक्षिण दिल्ली में परिवार सहित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या, नदी में खड़ा आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक महीने पहले उसे पता चला कि 18 वर्षीय बेटी 4 महीने की गर्भवती है। उसके प्रेम संबंध क्षेत्र के ही नाबालिग से हैं। इस बात पर बेटी से उसका झगड़ा हो गया और दामाद के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच दी। तीनों 28 जुलाई को दिल्ली से बासौनी स्थित अपने गांव आ गए। रात में रिश्तेदार के यहां रुकने के बाद 29 जुलाई की सुबह 6:30 बजे चंबल के घाट पर पहुंचे। यहां बेटी पर नदी में कूदकर जान देने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
5 of 9
आगरा में बेटी को डुबोकर हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसा नहीं करने पर खुद ही डुबोकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह अकेला घर पहुंचा। पड़ोसियों के शक होने पर उसने बताया कि बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। अपने मोबाइल में फोटो भी दिखाए। यह फोटो वायरल हो गए। एक पड़ोसी ने पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। 31 जुलाई को पड़ोसी की तहरीर पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।