फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother’s Words Made Me Cancel My US Dream: Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Shares Emotional Story

UP: 'मुन्ना, हम अमेरिका नहीं आएंगे' मां की एक बात ने बदल दी जिंदगी, CEC ज्ञानेश कुमार ने सुनाया भावुक संस्मरण

Thu, 06 Aug 2026 11:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 11:21 AM IST
सार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आगरा में बताया कि 1985 में अमेरिका की स्कॉलरशिप मिलने के बावजूद मां की एक बात ने उन्हें विदेश जाने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि उसी फैसले ने उन्हें देश सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ाया और आज वे मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर हैं।

विज्ञापन
Mother’s Words Made Me Cancel My US Dream: Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Shares Emotional Story
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुन्ना... तुम अमेरिका जा सकते हो, लेकिन एक बात साफ बता रहे हैं कि न तो मैं अमेरिका आ पाऊंगी, न पिताजी आएंगे और न बच्चे आ पाएंगे। साल 1985 में मां की इसी एक बात ने आईआईटी कानपुर से पासआउट हो चुके ज्ञानेश कुमार को अमेरिका जाने से रोक लिया था। अमेरिका का टिकट कैंसिल कर उन्होंने यहीं देश की सेवा करने का फैसला किया और आज वह देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) हैं। यह भावुक संस्मरण खुद सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को आगरा में साझा किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अपने माता-पिता और पत्नी सहित परिजनों की मौजूदगी में सीईसी ने आगरा से अपने गहरे जुड़ाव का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 1985 में आईआईटी कानपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें अमेरिका की यूनिवर्सिटी से 1800 डॉलर प्रतिमाह की स्कॉलरशिप मिली थी। उन्होंने शहर के उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन


समारोह के दौरान चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल, आयोजन समिति अध्यक्ष अनिल वर्मा, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अंबा प्रसाद गर्ग, विनय मित्तल, सीताराम अग्रवाल, शलभ शर्मा, श्रीकिशन गोयल, मनीष अग्रवाल, अतुल गुप्ता, टीएन अग्रवाल, अमर मित्तल, पूरन डावर, दीपक शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, राकेश चौहान, संजय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed