{"_id":"6a7422307cc07fa6c806b45e","slug":"massive-fire-breaks-out-at-handicraft-showroom-near-taj-mahal-goods-worth-lakhs-feared-destroyed-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ताजमहल के पास हैंडीक्राफ्ट शोरूम में लगी भीषण आग, जल गया लाखों का कीमती सामान; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ताजमहल के पास हैंडीक्राफ्ट शोरूम में लगी भीषण आग, जल गया लाखों का कीमती सामान; देखें वीडियो
Thu, 06 Aug 2026 11:27 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:27 AM IST
सार
आगरा के ताजगंज स्थित 'ताज कोटेज हैंडीक्राफ्ट' की दुकान में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलने की आशंका है। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं, जबकि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हैंडीक्राफ्ट शोरूम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित 'ताज कोटेज हैंडीक्राफ्ट' की दुकान में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया। अग्निशमन दल आग पर काबू पाने और इसे आसपास की दुकानों में फैलने से रोकने के प्रयास में जुटा है।
हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का कीमती हैंडीक्राफ्ट सामान जलकर नष्ट होने की आशंका है। हालांकि, कुल नुकसान का सटीक आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।