{"_id":"6a740ef000f7e8716b0384d7","slug":"body-parts-found-in-a-tamil-nadu-express-coach-trolley-bag-loaded-from-chennai-2026-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में ट्रॉली बैग में लाश के टुकड़े: पैर का पंजा, पेट का कुछ हिस्सा, तेजाब डालने के कारण गल चुके थे अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में ट्रॉली बैग में लाश के टुकड़े: पैर का पंजा, पेट का कुछ हिस्सा, तेजाब डालने के कारण गल चुके थे अवशेष
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:27 AM IST
सार
तमिलनाडु एक्सप्रेस में एक ट्रॉली बैग में लाश के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गई। जनरल बोगी में यात्रा कर रहे यात्री ने 139 पर सूचना दी। चेन्नई से ट्रॉली बैग रखा गया था। जीआरपी जांच में जुटी है। आशंका है कि हत्या के बाद शव की पहचान मिटाने और उसे ठिकाने लगाने के उद्देश्य से अवशेषों को बैग में भरकर ट्रेन में रखा गया।
विज्ञापन
1 of 12
body parts in train
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस (12621) की जनरल बोगी में बुधवार सुबह ट्रॉली बैग में मानव अवशेष से मिलने से आगरा कैंट स्टेशन पर सनसनी फैल गई। बैग से दुर्गंध उठने पर यात्री ने इसकी जानकारी दी। ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचने पर जीआरपी ने बैग को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बैग चेन्नई से रखे जाने की आशंका है। एक टीम जांच के लिए टीम चेन्नई भेजी जाएगी।
आगरा कैंट स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब तीन बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी से जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रॉली बैग बरामद किया। बैग में पॉलिथीन में लिपटे हुए मानव अंग मिले। यात्री ने बताया कि बैग से तेज दुर्गंध उठने के कारण बोगी में सवार अन्य यात्री भी दूसरी जनरल बोगी में सवार हो गए।
2 of 12
आगरा कैंट स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि ट्रेन में बुलंदशहर निवासी विशाल नामक यात्री ने ग्वालियर से पहले हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दी थी। ट्रॉली बैग में मृतक का पैर का पंजा, पेट का कुछ हिस्सा मिला है। वे काले पड़ चुके थे। जो पॉलिथीन का रैपर मिला है।
3 of 12
आगरा कैंट स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह भी चेन्नई का है। आशंका है कि बैग चेन्नई से ही ट्रेन में रखा गया। किसी व्यक्ति की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम चेन्नई भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
आगरा कैंट स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रेन में अंगों के मामले की जांच चेन्नई जीआरपी करेगी
तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में लाल ट्रॉली बैग से मिले मानव अवशेषों ने सनसनी फैला दी है। शुरुआती जांच में जीआरपी को आशंका है कि हत्या के बाद शव की पहचान मिटाने और उसे ठिकाने लगाने के उद्देश्य से अवशेषों को बैग में भरकर ट्रेन में रखा गया।
विज्ञापन
5 of 12
आगरा कैंट स्टेशन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब पूरे मामले की कड़ी पोस्टमार्टम, डीएनए जांच और चेन्नई के सीसीटीवी फुटेज के जरिए जोड़ी जाएगी। जीआरपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर केस चेन्नई स्थानांतरित किया जाएगा, जहां आगे की विवेचना होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।