फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम का असर: बारिश से सुधरी हवा की गुणवत्ता, प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा आगरा

Thu, 20 May 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 20 May 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Of Agra Air Pollution Reduce Due To Rain
आगरा में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

कोरोना कर्फ्यू से पहले आगरा देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में टॉप-10 में बना हुआ था, लेकिन कर्फ्यू के दौरान हवा की गुणवत्ता सुधरी और अब दो दिनों से बारिश के चलते प्रदूषण के सूक्ष्म कण पीएम 2.5 में कमी आई तो आगरा प्रदेश के सबसे अच्छी हवा की गुणवत्ता वाले शहरों में दूसरे नंबर पर आ गया। सबसे बेहतर हवा हापुड़ की रही, जबकि दूसरे नंबर पर आगरा की। तीसरे नंबर पर बुलंद शहर और कानपुर की हवा की गुणवत्ता रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में बुधवार को आगरा प्रदेश का दूसरा सबसे अच्छी हवा वाला शहर रहा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) केवल 57 रहा। बुधवार को ताउते तूफान के कारण आगरा समेत पूरे प्रदेश में मौसम बदल गया, जिसका असर प्रदूषण पर पड़ा। प्रदूषण स्तर में हर शहर में कमी आई।

Weather Forecast Of Agra Air Pollution Reduce Due To Rain
मौसम: आगरा में देर शाम हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सूक्ष्म कण पीएम 2.5 कणों की मात्रा न्यूनतम 37 तक रही, जबकि अधिकतम 82 तक ही पहुंच सकी। नाइट्रोजन डाइक्साइड महज 6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक रहा। इसकी अधिकतम मात्रा 17 तक रात 10 बजे पहुंची। सूक्ष्म कण पीएम 2.5 माइक्रोग्राम की मात्रा सुबह 10 से 12 बजे के बीच रही। 
Weather Forecast Of Agra Air Pollution Reduce Due To Rain
आगरा में जमकर हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र और गुजरात समेत समुद्र तटीय इलाकों में तबाही मचाने वाला चक्रवाती तूफान ताऊते का असर आगरा मंडल में भी दिखा। बुधवा सुबह से रुक-रुक बारिश होती रही। दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई और बारिश के कारण ताजनगरी में तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Of Agra Air Pollution Reduce Due To Rain
आगरा में तेज बारिश हुई - फोटो : अमर उजाला
आपदा नियंत्रण टीम अलर्ट 
महाराष्ट्र और गुजरात में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान ताउते को लेकर आगरा समेत 22 इलाकों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। 18 से 20 मई तक भारी बारिश, तेज हवाएं और चमक गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका जाहिर करते हुए लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गई। जिला प्रशासन ने आपदा नियंत्रण टीमों को अलर्ट किया है। 
 
विज्ञापन
Weather Forecast Of Agra Air Pollution Reduce Due To Rain
आगरा में बारिश - फोटो : अमर उजाला
2018 में तूफान ने मचाई थी तबाही
आगरा में दो अप्रैल 2018 को आए भयंकर तूफान ने जमकर तबाही मचाई थी। 100 से 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आए बवंडर ने 10 हजार से अधिक घर तहस-नहस कर दिए थे। तब 24 लोगों की मौत हुई थी। पिछले साल मई 2020 में भी तूफान ने 100 साल पुराने पेड़ उखाड़ दिए थे। उस दौरान दो बच्चों समेत तीन लोगों की आपदा जनित हादसों में मृत्यु हो चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed