फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम: लगातार तीसरे दिन यूपी में सबसे गर्म रहा आगरा, 45 डिग्री पर पहुंचा पारा, गर्मी से पर्यटक हुए बेहाल

Sat, 09 Apr 2022 09:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Apr 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Weather Update Maximum temperature in Agra reached 45 degrees Celsius
गर्मी से पर्यटक हुए बेहाल - फोटो : अमर उजाला

लगातार तीसरे दिन आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा। दिन में पारा इस साल अब तक के दिनों में सबसे ज्यादा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश में आगरा के बाद प्रयागराज दूसरा गर्म शहर रहा, जबकि झांसी तीसरे नंबर पर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लू का कहर फिलहाल चार दिन तक बना रह सकता है। 13 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया गया है।



शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले एक डिग्री की बढ़ोतरी दिन के तापमान में हुई। दिन में तापमान सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो 122 वर्षों के रिकॉर्ड के नजदीक पहुंच गया है। 28 अप्रैल, 1979 को तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। यह रिकॉर्ड अब तक टूटा नहीं है।

Weather Update Maximum temperature in Agra reached 45 degrees Celsius
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा पारा होने से दोपहर में जनजीवन प्रभावित होने लगा है। दिन के साथ रात में पारा 22.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले चार दिनों में तापमान 45 डिग्री के आसपास रह सकता है। लू का अलर्ट 13 अप्रैल तक दिया गया है। 12 अप्रैल से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, पर तापमान में कमी नहीं होगी।
Weather Update Maximum temperature in Agra reached 45 degrees Celsius
ताजमहल में गर्मी से बेहाल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल में भीषण गर्मी का असर ताज पर भी पड़ा है। सुबह 6 से 10 बजे के बीच ताज में सैलानियों की भीड़ रहने लगी है, जबकि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच एकदम सन्नाटा दिखने लगा है। दूरदराज से आने वाले पर्यटक ही दोपहर में दिखते हैं, जिन्हें शाम तक वापस लौटना होता है। दोपहर में तेज धूप के कारण ताज के प्रवेश द्वारों पर शनिवार को एकदम सन्नाटा पसरा रहा, जबकि शाम को भीड़ बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update Maximum temperature in Agra reached 45 degrees Celsius
धूप से मासूम को बचाती मां - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को अवकाश होने के बाद भी शहर के बाजारों में भीड़ नजर नहीं आई। नवरात्र की अष्टमी का सुबह कन्या पूजन करने वालों ने 10 बजे तक ही पूजा कर ली। नवमी की खरीदारी के लिए लोग शाम को 5 बजे के बाद निकले, पर तब भी पारा 43 डिग्री तक बना हुआ था। दोपहर में ग्राहकों के न आने के कारण सीमांत क्षेत्र के बाजारों के दुकानदार दोपहर 1 से 4 बजे तक दुकानें बंद करने लगे हैं।
विज्ञापन
Weather Update Maximum temperature in Agra reached 45 degrees Celsius
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
शहर अधिकतम  न्यूनतम
आगरा 45 22.4
प्रयागराज 44.4  20.7
झांसी  44 22.1
अलीगढ़  43.8  21.4
वाराणसी    43.5 20.9
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed