फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद: नहर में डूबते पति को बचाने के लिए पत्नी ने साड़ी उतार पुल से नीचे लटकाई, सफलता न मिलने पर उठाया खौफनाक कदम

Thu, 07 Apr 2022 04:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Apr 2022 04:16 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच शराब का सेवन करने को लेकर विवाद हुआ था। इससे गुस्साए पति ने पुल पर बाइक खड़ी की और नहर में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Wife Wearing Sari To save drowning husband after jump in canal death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
छोटे से विवाद में दंपती का हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। पत्नी ने नहर में आंखों के सामने डूब रहे पति को बचाने के लिए बहुत प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसने पहनी हुई साड़ी को उतारकर पुल से नीचे लटका दिया, लेकिन तब तक पति पानी के तेज बहाव में पुल की दूसरी ओर पहुंच गया। फिरोजाबाद में एका थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। बुधवार को पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच शराब का सेवन करने को लेकर विवाद हुआ था। इससे गुस्साए पति ने पुल पर बाइक खड़ी की और नहर में छलांग लगा दी।


 
Wife Wearing Sari To save drowning husband after jump in canal death
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि गांव नगला खेमकरण निवासी गुड्डी देवी का मायका मधीपुर में है। गुड्डी देवी के ताऊ के बेटे अरविंद द्वारा 5 अप्रैल को को पाढ़म वाली माता पर नेजा चढ़ाया गया था, जिसमें गुड्डी पति अशोक के साथ शामिल होने गए थे। यहां अशोक ने शराब का सेवन किया था। इस पर गुड्डी और अशोक के बीच विवाद हो गया था। 

Wife Wearing Sari To save drowning husband after jump in canal death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

वहां से अशोक गुड्डी देवी को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहा था। तभी दोनों के बीच विवाद हो गया।  पति के नहर में छलांग लगाने पर गुड्डी देवी ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए अपनी साड़ी उतार कर नहर में फेंक दी। तब तक अशोक पानी का बहाव अधिक होने के कारण पुल से आगे निकल गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife Wearing Sari To save drowning husband after jump in canal death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पति को नहर में बहता देख गुड्डी देवी ने भी नहर में छलांग लगा दी। जिस वक्त पति-पत्नी ने नहर में छलांग लगाई थी, उस वक्त एक साधु वहां से गुजर रहा था। साधु के शोरगुल किए जाने पर ग्रामीण और गोताखोर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से दोनों को नहर से बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Wife Wearing Sari To save drowning husband after jump in canal death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए है। वहीं दंपती की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं बहन बहनोई की मौत की खबर पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे गुड्डी देवी के भाई दुर्गेश कुमार यादव ने बताया कि अशोक खेती करने के साथ ही अपने छोटे भाई संतोष के साथ आगरा स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर काम करता था। वह रविवार को आगरा से गांव आया था। क्योंकि मंगलवार को उसको ससुराल जाना था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed