फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में घुसकर बैठा तेंदुआ: आगरा के यमुनापार इलाके में छह घंटे तक रही दहशत, ऐसे पकड़ा गया

Tue, 22 Jun 2021 10:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
wildlife sos caught leopard from the house in Agra
आगरा: गोदाम में बंद तेंदुआ - फोटो : Wildlife SOS/Forest Department

आगरा के यमुनापार इलाके में मंगलवार को छह घंटे तक तेंदुए की दहशत रही। एत्माद्दौला स्थित सीता नगर की जाट वाली गली में सुबह 6:30 बजे तेंदुए को देखा गया। तेंदुए ने एक घर में युवक पर हमला कर दिया। लोगों के शोर के बीच तेंदुआ फलों के गोदाम में घुस गया, जिसके बाद लोगों ने गेट बंद कर दिया। दोपहर में वन विभाग की टीम और एक्सपर्ट ने तेंदुए को बेहोश कर दिया और पिंजरे में बंद कर कीठम स्थित वन्यजीव अस्पताल ले गए। इस तेंदुए को शिवालिक रेंज के जंगलों में छोड़ने की तैयारी है।



मंगलवार सुबह सीता नगर की जाट वाली गली में रहने वाले सुमित सोलंकी के घर का गेट खुला होने से तेंदुआ घर के कमरे में छिप गया। सुमित सोलंकी कमरे में गए तो तेंदुए ने उन पर हमला बोला। उनके पैरों पर पंजा मारा, जिससे वह जख्मी हो गए। शोर मचाने पर तेंदुआ बाहर भागा और फलों के गोदाम में घुस गया। इसी गेट पर आठ साल की बच्ची यशस्वी बैठी थी, जो तेंदुए के हमले से बाल-बाल बची। तेंदुआ दिखने की खबर लगते ही आसपास के क्षेत्रों के लोग सीता नगर पहुंच गए। सूचना देने के बाद वन विभाग की टीम पहुंची।

wildlife sos caught leopard from the house in Agra
आगरा: पिंजड़े में बंद तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
बेहोश कर पिंजरे में डाल कर निकाला
सुबह वन विभाग की टीम पहुंची तो पहले पकड़ने पर विचार हुआ, लेकिन हजारों लोगों की मौजूदगी में तेंदुए के भागने और भगदड़ मचने का खतरा था। ऐसे में वन्य जीव विभाग से अनुमति ली गई कि तेंदुए को बेहोश किया जाए और पिंजरे में डाल कर निकाला जाए। वाइल्ड लाइफ एसओएस के एक्सपर्ट ने ट्रैंक्युलाइजर गन से तेंदुए के वजन के मुताबिक दवा लेकर उसे बेहोश किया। इसके लिए गोदाम की दीवार में सेफ्टी होल तैयार कर कैमरा लगाया गया। बेहोश करने के बाद पिंजरे में उसे कीठम स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां स्वास्थ्य की जांच की गई।
wildlife sos caught leopard from the house in Agra
आगरा: इलाके में छह घंटे तक रही तेंदुए की दहशत - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले मचा था तेंदुआ दिखने का शोर
तीन दिन पहले यमुनापार ही मोतीमहल, यमुना ब्रिज स्टेशन और महताब बाग के पास तेंदुआ दिखने का शोर मचा था, तब वन विभाग की टीम ने पंजों के निशान चेक किए तो इन्हें लकड़बग्घे के पैरों के निशान बताए। मंगलवार को तेंदुआ सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ, तब लोगों को यकीन हो पाया। फल गोदाम में तेंदुए को पकड़ने वालों में वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम के अलावा 5 एफ इको फाउंडेशन के विपिन कपूर, सौरभ राना, कोबरा एनजीओ के अंशुल दीप मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
wildlife sos caught leopard from the house in Agra
ट्रैंक्युलाइजर गन से तेंदुए को किया गया बेहोश - फोटो : अमर उजाला
वाइल्ड लाइफ एसओएस के उपनिदेशक डॉ. इलियाराजा ने बताया कि लोगों की सुरक्षा यहां महत्वपूर्ण थी, इसलिए सावधानी से योजना बनाई गई। यह 8 साल का नर तेंदुआ है। फिलहाल कीठम के अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। वह ठीक है। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
wildlife sos caught leopard from the house in Agra
आगरा: पिंजड़े में तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

डीएफओ अखिलेश पांडे ने कहा कि घनी आबादी में होने के कारण लोगों पर हमले का डर था। अगर गोदाम की जगह तेंदुआ आगे निकल जाता तो पकड़ना मुश्किल हो जाता। बेहोश कर उसे पकड़ लिया गया। वह स्वस्थ है और शिवालिक के जंगलों में छोड़ने की अनुमति मांगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed