{"_id":"69d5e26b5f614efc29032418","slug":"yogi-adityanath-announces-6-466-crore-projects-to-transform-agra-with-greater-agra-plan-2026-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: नदियों के नाम पर बनेगी नई टाउनशिप, मेट्रो का दूसरा फेज जल्द होगा शुरू; सीएम योगी की बड़ी घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नदियों के नाम पर बनेगी नई टाउनशिप, मेट्रो का दूसरा फेज जल्द होगा शुरू; सीएम योगी की बड़ी घोषणाएं
Wed, 08 Apr 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:36 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने 6,466 करोड़ की 325 परियोजनाओं के साथ आगरा के विकास को नई दिशा देने का ऐलान किया। ग्रेटर आगरा टाउनशिप, मेट्रो, एयरपोर्ट और रबर डैम जैसे प्रोजेक्ट्स से शहर की तस्वीर बदलने की तैयारी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ताजनगरी के लिए 6,466 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। रहनकलां में ग्रेटर आगरा योजना के अंतर्गत भव्य आवासीय टाउनशिप का भूमि पूजन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना में समाज के हर वर्ग, विशेषकर गरीबों और उद्यमियों के लिए आवास सुनिश्चित किए गए हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने पेयजल समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि जहां लोग गंगाजल को केवल कल्पना मानते थे, वहां आज यमुना के आंचल में लोगों को पीने के लिए शुद्ध गंगाजल मिल रहा है। उन्होंने एक और बड़ी तकनीकी परियोजना की घोषणा करते हुए कहा कि डीपीआर मिलते ही यमुना नदी पर डाउन स्ट्रीम में रबर डैम का निर्माण शुरू किया जाएगा, जिससे शहर का जलस्तर सुधरेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने कुल 325 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि जिला अब स्मार्ट आगरा के साथ-साथ सेफ आगरा के रूप में पहचान बना रहा है। इन परियोजनाओं में नई सड़कें, पुल, आधुनिक अस्पताल, शिक्षण संस्थान और ओडीओपी के तहत आगरा के पेठे को वैश्विक पहचान दिलाना शामिल है। उन्होंने कहा कि ताजनगरी अब उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास का प्रमुख केंद्र बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेट्रो, एयरपोर्ट और शिवाजी म्यूजियम की सौगात
कनेक्टिविटी के मोर्चे पर मुख्यमंत्री ने आगरा वासियों को आश्वस्त किया कि विकास की गति रुकने वाली नहीं है। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह समेत सभी जनप्रतिनिधियों को इंगित करते हुए कहा कि इन सभी ने जिले के विकास के लिए प्रयास किए हैं। कहा कि आगरा का विकास आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आगरा मेट्रो के प्रथम चरण की सफलता के बाद, इस वर्ष के अंत तक दूसरे फेज का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। आगरा का अपना इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सिविल टर्मिनल जल्द ही तैयार होगा, जिससे पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा। छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरव को समर्पित म्यूजियम का कार्य भी अंतिम चरण में है, जिसका लोकार्पण जल्द किया जाएगा।

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बेबीरानी मौर्या, धर्मवीर प्रजापति, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, महापौर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, सांसद राजकुमार चाहर और नवीन जैन, विधायक जीएस धर्मेश, रानी पक्षालिका सिंह, छोटे लाल कुशवाहा, डॉ. धर्मपाल सिंह, एमएलसी विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।