फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस में डबल मर्डर: बरसाती पहन दो बाइक पर आए चार युवकों ने किया दंपती का कत्ल, संतान न होने पर की दूसरी शादी

Mon, 28 Sep 2026 04:00 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 28 Sep 2026 04:00 PM IST
सार

हाथरस में डबल मर्डर में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। पुलिस ने 10 घंटे में 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में दो बाइक पर चार युवकों की आने के सुराग मिले हैं। रविवार तड़के 4 बजे दो बाइक पर चार युवक पहुंचे थे। एक ने दरवाजा खुलवाया था।

विज्ञापन
Hathras Double Murder Four youths arriving on two bikes, wearing raincoats, murdered a couple.
Hathras Double Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हाथरस में सेवानिवृत फौजी समसुद्दीन व उनकी पत्नी सद्दो बेगम की हत्या में दिनभर की छानबीन के बाद पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने 10 घंटे में 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें हमलावर ट्रैक किए गए हैं।


पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के चार बजे एक युवक बरसाती पहने बाइक पर समसुद्दीन के घर के सामने पहुंचता है। बाकी तीन युवक भी यहीं पहुंचते हैं। इसके बाद एक परिचित समसुद्दीन से गेट खुलवाता है और पीछे पीछे बाकी घुस जाते हैं। 
Hathras Double Murder Four youths arriving on two bikes, wearing raincoats, murdered a couple.
दोहरे हत्याकांड के बाद जांच करती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारों ने हमलावरों ने आराम से घटना को अंजाम दिया और करीब डेढ़ घंटे बाद निकल गए। हमलावर दो बाइक पर आए थे, लेकिन बीच में सीसीटीवी में एक बाइक पर ही चारों नजर आए। 

 
Hathras Double Murder Four youths arriving on two bikes, wearing raincoats, murdered a couple.
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरसाती पहने होने के कारण किसी का चेहरा पहचान में नहीं आया है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने चारों को जलेसर रोड 20 किमी तक ट्रेस किया। इसके बाद शातिर एटा क्षेत्र में चले गए। पुलिस हमलावरों को ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Double Murder Four youths arriving on two bikes, wearing raincoats, murdered a couple.
डबल मर्डर के बाद भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच महीने पहले चोरी के बाद परिवार में हुआ था विवाद
हाथरस में हुए डबल मर्डर की जांच में सामने आया है कि पांच महीने पहले चोरी के बाद परिवार में विवाद हुआ था। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे सद्दो बेगम के भाई राजू का रो-रोकर बुरा हाल था। साथ आए परिजनों ने उन्हें संभाला। राजू ने बताया कि पांच महीने पहले घर में चोरी हुई थी, जिसमें उनकी बहनों के जेवर चोरी हो गए थे। इसके बाद परिवार में विवाद हुआ था। पारिवारिक मामला होने के कारण पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी।

 
विज्ञापन
Hathras Double Murder Four youths arriving on two bikes, wearing raincoats, murdered a couple.
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मूलरूप से बालापट्टी निवासी राजू अब परिवार के साथ अलीगढ़ रहते हैं। हत्या की जानकारी मिलते ही वे पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। राजू ने बताया कि पांच महीने पहले शमसुद्दीन व उनकी बहन सद्दो बेगम रिश्तेदारी में एक शादी में शामिल होने गए थे। घर दूसरी पत्नी सीमा के भरोसे छोड़कर गए थे। जब वे लौटकर आए तो पता चला कि जेवर व अन्य सामान चोरी हो गया है। इस पर घर में काफी विवाद हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed