नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए शुक्रवार को एनसीसी ने अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल मुहिम के साथ साइकिल रैली निकालकर बड़े अभियान की शुरुआत की। मशाल लेकर एनसीसी कैडेट्स साइकिल से सड़कों पर तरह-तरह के स्लोगनों वाली तख्तियां लेकर निकले तो जगह-जगह स्वागत के लिए लोग उमड़ पड़े। जगह-जगह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
2 of 6
Aprajita 100 million smile
इस रैली में एनसीसी कैडेट्स के 10 से अधिक बटालियनों ने हिस्सा लिया। यमुना किनारे सरस्वती घाट पर एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल अरुण कुमार सापरा ने शपथ दिलाई। इस दौरान बेटी है वरदान, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ... जैसे नारे गूंज रहे थे।
3 of 6
Aprajita 100 million smile
बारिश के बावजूद सुबह 10 बजे मीरापुर स्थित एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज के पास से एनसीसी की रैली अपराजिता के साथ निकाली गई। इसमें उत्तर मध्यक्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के भी कलाकारों ने हिस्सा लिया। मशाल लेकर सबसे आगे चल रही मेजर फराह दीबा की अगुवाई में रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर तीन बजे सरस्वती घाट पहुंचीं। वहां एडीजी और ग्रुप कमांडर के अलावा अन्य अफसरों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एडीजी ने सरस्वती घाट की सीढिय़ों को यमुना किनारे कैडेट्स को वेटी है वरदान.. स्लोगन के साथ शपथ दिलाई।
4 of 6
Aprajita 100 million smile
उन्होंने अमर उजाला की अपराजिता मुहिम को सराहा। कहा कि अपराजिता अभियान के साथ एनसीसी ने बेटियों की रक्षा और सम्मान के लिए पूर्वांचल भर में चलाए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह अभियान प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लगातार चलाया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि बेटियों पर हमें नाज होना चाहिए। इस दौर में घर से लेकर स्कूल तक या फिर ऑफिस या अन्य किसी कार्यस्थल तक हमें बेटियों, बहनों, माताओं के आदर सम्मान के लिए स्वस्थ वातावरण बनाने की जरूरत है।
5 of 6
Aprajita 100 million smile
इसके लिए अमर उजाला की अपराजिता मुहिम की जितनी सराहना की जाए कम है। इसके बाद ब्रिगेडियर ब्रजेश पांडेय ने आगत अतिथियों का आभार जताया। इससे पहले लोक गीत और नृत्य की भी प्रस्तुतियां हुईं। संचालन सांभवी सिंह ने किया। इस मौके पर