सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Entry will be available from three places on the Ganga Expressway between Prayagraj and Pratapgarh.

Prayagraj : प्रयागराज से प्रतापगढ़ के बीच गंगा एक्सप्रेस वे पर तीन स्थानों से मिलेगी इंट्री

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Apr 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार

गंगा एक्सप्रेस वे पर प्रयागराज-प्रतापगढ़ के बीच तीन जगह से प्रवेश मिलेगा। प्रयागराज में एनएच-19 टोल प्लाजा जूड़ापुर दांदू, एनएच 19 बाइपास मलाक हरहर और प्रतापगढ़ के संग्रामपुर हाईवे से एक्सप्रेस वे पर प्रवेश किया जा सकेगा।

Entry will be available from three places on the Ganga Expressway between Prayagraj and Pratapgarh.
गंगा एक्सप्रेस-वे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गंगा एक्सप्रेस वे पर प्रयागराज-प्रतापगढ़ के बीच तीन जगह से प्रवेश मिलेगा। प्रयागराज में एनएच-19 टोल प्लाजा जूड़ापुर दांदू, एनएच 19 बाइपास मलाक हरहर और प्रतापगढ़ के संग्रामपुर हाईवे से एक्सप्रेस वे पर प्रवेश किया जा सकेगा। मेरठ से प्रयागराज तक 6 लेन का 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का उद्धाटन आज प्रधानमंत्री हरदोई में करेंगे।

Trending Videos

प्रतापगढ़ से प्रयागराज के बीच गंगा एक्सप्रेस वे तीन हाईवे से होकर गुजरेगा। यह तीनों हाईवे प्रयागराज में एक्सप्रेस वे के दूसरे टोल प्लाजा जूड़ापुर दांदू गांव के करीब से होकर गुजरेंगे। इस टोल प्लाजा को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (कानपुर-वाराणसी मार्ग) से जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलाक हरहर से स्टेनली रोड के बीच 9.9 किमी के सिक्स लेन ब्रिज से भी एक्सप्रेस-वे की दूरी महज एक किमी ही है। एक्सप्रेस-वे में जूड़ापुर दांदू टोल प्लाजा से राजमार्ग की दूरी 12 किमी की है। इस एक्सप्रेस वे के राष्ट्रीय राजमार्ग से कनेक्ट किए जाने से पूर्वांचल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर जाने की राह आसान हो जाएगी।


प्रयागराज से प्रतापगढ़ राजमार्ग को पहले ही फोर लेन किया जा चुका है। जबकि इस राजमार्ग को प्रतापगढ़ से अयोध्या तक फोर लेन करने के लिए उसका डीपीआर एनएचएआई अयोध्या वर्तमान में कर रहा है। भविष्य में राजमार्ग के जरिये इसकी भी कनेक्टिविटी एक्सप्रेस वे के करीब हो जाएगी। इसके अलावा राम वनगमन मार्ग बनने के बाद एक्सप्रेस-वे 10 किमी के दायरे में आ जाएगा।

सोरांव के 20 गांव जुड़ेंगे

गंगा एक्सप्रेस-वे प्रयागराज सोरांव तहसील के 20 गावों को जोड़ेगा। इनमें पश्चिमनारा, पूरबनारा, जलियासई, सराय मदन सिंह, उर्फचांटी तरती, गिरधरपुर गोडवा, सरांय भारत उर्फ होलागढ़, सराय हरीराम, परसूपुर नारी, मालापुर, फतेहपुर तालुके सहावपुर, कमलापुर जलालपुर, सरायनंदन उर्फ समसपुर, सरायनंददन उर्फ समसपुर, लखनपुर करन, रोही, खेमकरनपुर, सराय अर्जुन उर्फ हरिमडिला, जूड़ापुर दांदू, बारी, माधोपुर मलाक चतुरी शामिल है।

गंगा एक्सप्रेस वे को राम वन गमन पथ से जोड़ने की तैयारी शुरू हो चुकी है। प्रयागराज से प्रतापगढ़ के बीच तीन हाईवे को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ा गया है। जिसमें प्रयागराज में एनएच-19 से गंगा एक्सप्रेस वे से निकासी और प्रवेश है। - विजय कुमार, अधिशासी अभियंता, यूपीडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed