सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Five Nephews Murder Their Uncle in Prayagraj

UP: बनना था दूल्हा, पहुंच गया हवालात, घर में घुसी बकरी को डंडा मारने पर पांच भांजों ने मामा को मार डाला

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 28 Apr 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रयागराज में घर में घुसी बकरी को डंडा मारने पर पांच भांजों ने पीट-पीटकर मामा को मार डाला। पुलिस ने एक आरोपी भांजे गुड्डू को हिरासत में लिया है। आरोपी की सोमवार को शादी होनी थी।

Five Nephews Murder Their Uncle in Prayagraj
निशार अहमद की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

प्रयागराज के घूरपुर इलाके के बोंगी गांव में सोमवार सुबह घर में घुसी बकरी को डंडा मारने पर हुए विवाद में पांच सगे भाइयों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अपने मामा निशार अहमद (65) की हत्या कर दी। 
Trending Videos


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी गुड्डू, अब्दुल, सलमान, राशिद और पप्पू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। साथ ही गुड्डू को हिरासत में ले लिया। सोमवार को ही उसकी शादी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोंगी गांव निवासी निशार अहमद के घर में सोमवार सुबह उनके भांजे गुड्डू की बकरी घुस गई। इस पर नाराज निशार ने बकरी को डंडा मार दिया। आरोप है कि इसी बात पर मामा-भांजे के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद गुड्डू के चार अन्य भाई भी मौके पर पहुंच गए। 

सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से निशार पर हमला कर दिया। हमले में निशार के सिर पर गंभीर चोट आ गई और वे वहीं गिर पड़े। परिजन उन्हें आननफानन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल
निशार अहमद मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके चार बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है और उनके बच्चे भी हैं। निशार पत्नी के साथ झोपड़ी में रहते थे। किसे पता था कि मामूली सा विवाद उनकी जान ले लेगा। निशार अहमद की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

 

बनना था दूल्हा, पहुंच गया हवालात
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भांजे गुड्डू को पकड़ लिया जिसकी सोमवार को शादी थी। बरात बोंगी गांव में ही जानी थी। घर में सभी तैयारियां हो चुकी थीं। दरवाजे पर टेंट शामियाना लगा था। इसी बीच मामूली विवाद में इतनी बड़ी घटना हो गई और जिस गुड्डू के सिर पर सेहरा बंधना था, वह सगे मामा की हत्या के आरोप में हवालात पहुंच गया। घर में शहनाई गूंजने के बजाय मातम छा गया।
 

बकरी को डंडा मारने पर विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान निशार अहमद की मौत हो गई। मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही अन्य को भी पकड़ लिया जाएगा। - अब्दुस सलाम खान, एसीपी कौंधियारा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed