{"_id":"69eda5ac23acca88610dc48f","slug":"father-murders-his-son-by-crushing-his-head-locks-body-inside-a-room-in-prayagraj-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मेरे बेटे के अपनी मां के साथ संबंध, उसे मार डाला', बाप ने किया कत्ल; शव को कमरे में बंद कर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मेरे बेटे के अपनी मां के साथ संबंध, उसे मार डाला', बाप ने किया कत्ल; शव को कमरे में बंद कर जड़ा ताला
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के प्रयागराज में पिता ने सिर कूंचकर बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद शव को कमरे में बंद कर ताला जड़ दिया। आरोपी ने अपने बेटे के अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रयागराज से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। करेली थाना इलाके में शुक्रवार देर रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। एक पिता ने जूसर के हैंडल से सिर कुंचकर 20 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद शव को कमरे में बंद किया और मकान में ताला जड़कर फरार हो गया।
करेली पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। पत्नी से अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे थे और वह नशे का आदी है। वहीं, उसका सबसे बड़ा 20 वर्षीय बेटा सब्जी का काम करता था। शुक्रवार रात आरोपी का बेटे के साथ झगड़ा हो गया।
Trending Videos

विवाद ज्यादा बढ़ा तो बेटे के कहने पर मां अतरसुइया स्थित अपने मायके चली गई। इसके बाद बात खत्म हुई तो तीनों बेटे खाना खाकर छत पर सोने चले गए। सुबह जब बेटे छत से नीचे आए तो देखा कि पिता घर पर नहीं है। कमरे में ताला जड़ा होने के साथ ही घर का मुख्य दरवाजा भी बाहर से बंद है।
जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था बड़ा बेटा
मामले की जानकारी बेटों ने मां को फोन पर दी। मुख्य दरवाजे को खोलने के बाद कमरे का ताला खोला तो सभी के होश उड़ गए। उनका सबसे बड़ा बेटा जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था, उसकी मौत हो चुकी थी।
मामले की जानकारी बेटों ने मां को फोन पर दी। मुख्य दरवाजे को खोलने के बाद कमरे का ताला खोला तो सभी के होश उड़ गए। उनका सबसे बड़ा बेटा जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था, उसकी मौत हो चुकी थी।
मामले की सूचना पर एसीपी अतरसुइया निकिता श्रीवास्तव, करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए तो पारिवारिक कलह की बात सामने आई। जांच में पता चला कि पत्नी से अवैध संबंध के शक में आरोपी ने अपने बेटे की हत्या कर दी।
मुझे शक था इसलिए मार डाला...
परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई। मोबाइल की लोकेशन और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी के ठिकाने तक पहुंची और उसे पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि बेटे के मां के साथ अवैध संबंध हैं, इसीलिए उसे मार डाला। रविवार को पुलिस आरोपी को जिला न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।

घर से न जाती तो मेरा लाडला मेरे साथ होता...
घटना के बाद मृतक के दोनों भाइयों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। मां को जब बेटे की मौत की खबर मिली तो वह बेसुध हो गई। वह बिलखते हुए कहती रही कि शक ने मेरे लाडले को मुझसे दूर कर दिया, अगर मैं घर से न जाती तो शायद मेरा बेटा मेरे पास होता। वहीं, इस घटना से मोहल्ले के लोग भी स्तब्ध हैं।

आरोपी अपने भाई पर भी करता था शक
पुलिस जांच में पता चला कि कुछ वर्ष पूर्व आरोपी का छोटा भाई भी इसी घर में रहता था। अपने बेटे से पहले वह भाई पर शक करता था। इस वजह से कई बार विवाद भी हुआ था। इसके बाद से छोटा भाई दूसरे मकान में रहने लगा। करेली पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है।

आरोपी को पकड़ लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी नशे का आदी है। पत्नी से अवैध संबंध के शक में उसने बेटे की हत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।-निकिता श्रीवास्तव एसीपी अतरसुइया

कमेंट
कमेंट X