{"_id":"69ec50d3ee030d6b290340d2","slug":"father-kills-son-in-kareli-suspected-of-murder-due-to-illicit-relationship-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : करेली में पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट, अवैध संबंध के शक में हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : करेली में पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट, अवैध संबंध के शक में हत्या की आशंका
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार
करेली थाना क्षेत्र के चाट वाली गली में शुक्रवार देर रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। 17 वर्षीय प्रियांशु जायसवाल की उसके ही पिता पप्पू जायसवाल ने हथौड़े नुमा हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
करेली में हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
करेली थाना क्षेत्र के चाट वाली गली में शुक्रवार देर रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। 17 वर्षीय प्रियांशु जायसवाल की उसके ही पिता पप्पू जायसवाल ने हथौड़े नुमा हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, अवैध संबंध के शक को लेकर पिता और बेटे के बीच देर रात कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर बेटे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त घर पर मृतक की मां मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची करेली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X