सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Double cry echoed at Subedarganj station, RPF female staff conducted safe delivery

Prayagraj : सूबेदारगंज स्टेशन पर गूंजी दोहरी किलकारी, आरपीएफ महिला स्टाफ ने कराया सुरक्षित प्रसव

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Apr 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार

सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन रविवार को एक बड़ी मानवीय सेवा का गवाह बना। यहां रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और महिला स्टाफ की सूझबूझ से एक महिला यात्री ने दो स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया।

Double cry echoed at Subedarganj station, RPF female staff conducted safe delivery
सूबेदारगंज स्टेशन पर महिला का कराया गया प्रसव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन रविवार को एक बड़ी मानवीय सेवा का गवाह बना। यहां रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और महिला स्टाफ की सूझबूझ से एक महिला यात्री ने दो स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया। पटना स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद महिला कर्मियों ने मोर्चा संभाला और प्लेटफॉर्म को ही लेबर रूम बनाकर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराया।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 10:40 बजे गाड़ी संख्या 03294 डाउन पटना स्पेशल जैसे ही सूबेदारगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर पहुंची तो उसमें सवार एक यात्री ने महिला को तेज लेबर पेन होने की सूचना दी। ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने तत्काल इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ का महिला स्टाफ और स्टेशन पर मौजूद महिला सफाई कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Double cry echoed at Subedarganj station, RPF female staff conducted safe delivery
सूबेदारगंज स्टेशन पर महिला का कराया गया प्रसव। - फोटो : अमर उजाला।

भदोही जिले के थाना कोइरौना क्षेत्र के मवैयाथान सिंह गांव की रहने वाली ज्योति कुमारी अपने पति रमेश कुमार के साथ नई दिल्ली से प्रयागराज की यात्रा कर रही थीं। प्लेटफॉर्म पर ही महिला की स्थिति बिगड़ती देख आरपीएफ की सुमन यादव, प्रियंका और अन्य महिला कर्मियों ने तत्परता दिखाई और चादरों का घेरा बनाकर सुरक्षित प्रसव की प्रक्रिया शुरू की। कुछ ही देर में प्लेटफॉर्म पर किलकारियां गूंज उठीं और ज्योति ने एक लड़के और एक लड़की (जुड़वा बच्चों) को जन्म दिया।

इस बीच सूचना पाकर केंद्रीय रेलवे अस्पताल की नर्स शबीना भी स्टाफ के साथ प्लेटफॉर्म पर पहुंच गईं। उन्होंने जच्चा और दोनों नवजात बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने मां और दोनों बच्चों को पूरी तरह स्वस्थ बताया है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला कांस्टेबल प्रियंका की निगरानी में एंबुलेंस के जरिए पूरे परिवार को बेहतर चिकित्सा देखभाल के लिए डफरिन अस्पताल प्रयागराज भेजा गया। समय पर मिली इस मदद से महिला के परिजनों ने रेलवे प्रशासन और आरपीएफ स्टाफ का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed