{"_id":"5f25633de1eb6d196c218f1e","slug":"amar-singh-the-chanakya-of-politics-predicted-lok-sabha-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजनीति के चाणक्य रहे अमर सिंह ने लोकसभा 2019 को लेकर की थी भविष्यवाणी, कहा था- जनता मोदी को ही चुनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति के चाणक्य रहे अमर सिंह ने लोकसभा 2019 को लेकर की थी भविष्यवाणी, कहा था- जनता मोदी को ही चुनेगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 01 Aug 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अमर सिंह
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी की राजनीति के चाणक्य माने जाने राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने अपनी राजनीति भले ही समाजवादी पार्टी के खेमे से की थी। लेकिन उनकी नजदीकियां सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं से थी। उनकी सशक्त राजनीतिक समझ की वजह से उन्हें राजनीति का चाणक्य माना जाता था।
ऐसी ही सटीक राजनीतिक भविष्यवाणी उन्होंने लोकसभा 2019 चुनाव को लेकर की थी। लोकसभा चुुनाव के पहले आजमगढ़ आए अमर सिंह ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जमकर निशाना साधा था।
कहा था कि अगला लोकसभा चुनाव पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच होगा, जिसमें जनता मोदी को चुनेगी। राहुल गांधी भले ही पीएम मोदी से छोटे हों पर विपक्ष में वह सबसे बड़े नेता हैं। इसका उदाहरण मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव है, जहां भाजपा एक लाख वोट पाकर भी हार गई। प्रियंका गांधी के लिए अमर सिंह ने अपनी राय दी थी। कहा था कि प्रियंका गांधी जैसी मेहनती नेत्री के राजनीति में आने से देश से कॉकरोच पार्टियां का खात्मा होगा और सिर्फ दो राष्ट्रीय दल रहेंगे।
Trending Videos
2 of 4
अमर सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
अमर सिंह ने कहा था कि मायावती पीएम बनने का सपना देख रही हैं, जबकि वो सिर्फ आधे यूपी की लीडर हैं। शिवपाल को सपोर्ट करने के सवाल पर कहा था कि कई बार बबुआ ने मेरा चीर हरण किया है। बबुआ ने कई बार कहा कि मैं बाहरी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
अमर सिंह (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
अब तो मैं नहीं हूं फिर वो एक क्यों नहीं हो जाते। आजम खां को हाशिये पर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बब़ुआ बहुत चालू है। उसे मालूम है कि कब क्या करना है। उसकी भी घर वापसी होगी। एक दिन बबुआ को भी संघी भाषा बोलनी है।
4 of 4
मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश के बीजेपी के साथ आने के सवाल पर कहा था कि बबुआ का तो पता नहीं, लेकिन मायावती बीजेपी के साथ आ सकती हैं। क्योंकि उन्हें खुद पता नहीं कि वह कब क्या करेंगी। साथ ही मायावती की तुलना अमर सिंह ने योगमाया से की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X