सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अमर सिंह का था आजमगढ़ से गहरा नाता, पिछले साल आरएसएस के नाम की थी 12 करोड़ की संपत्ति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 01 Aug 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh named his 12 crore ancestral property to RSS last year
अमर सिंह - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ की माटी के लाल लालगंज के तरवां तहसील के निवासी राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। जनपद में जिसने भी ये खबर सुनी स्तब्ध रह गया। उनका पिछले छह माह से सिंगापुर में इलाज चल रहा था। किडनी रोग से ग्रसित थे और किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले अमर सिंह अपनी पैतृक संपत्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नाम करने के लिए आजमगढ़ पहुंचे थे।



22 फरवरी 2019 को राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने अपनी संपत्ति को आरएसएस के नाम रजिस्ट्री लालगंज तहसील में की थी। पहले उक्त जमीन को आरएसएस को लीज पर देने की बात चल रही थी, लेकिन अमर सिंह ने अपनी 12 करोड़ की संपत्ति को हमेशा के लिए आरएसएस को देने का फैसला किया। मकान और जमीन की संघ के नाम पर रजिस्ट्री की थी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में अमर सिंह ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के साथ ही आजम खां और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा था।

 

Trending Videos
Amar Singh named his 12 crore ancestral property to RSS last year
अमर सिंह और अभिनेत्री श्रीदेवी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

कहा था कि अगला चुनाव पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच होगा, जिसमें जनता मोदी को चुनेगी। राहुल गांधी भले ही पीएम मोदी से छोटे हों पर विपक्ष में वे सबसे बड़े नेता हैं। इसका उदाहरण मध्यप्रदेश का चुनाव है, जहां भाजपा एक लाख वोट पाकर भी हार गई। प्रियंका गांधी के लिए अमर सिंह ने अपनी राय दी थी। कहा था कि प्रियंका गांधी जैसी मेहनती नेत्री के राजनीति में आने से देश से कॉकरोच पार्टियों का खात्मा होगा और सिर्फ दो राष्ट्रीय दल रहेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Singh named his 12 crore ancestral property to RSS last year
अमर सिंह - फोटो : अमर उजाला

अमर सिंह ने कहा था कि मायावती पीएम बनने का सपना देख रही हैं, जबकि वे सिर्फ आधे यूपी की लीडर हैं। शिवपाल को सपोर्ट करने के सवाल पर कहा था कि कई बार बबुआ ने मेरा चीर हरण किया है। बबुआ ने कई बार कहा कि मैं बाहरी हूं। अब तो मैं नहीं हूं फिर वो एक क्यों नहीं एक हो जाते।

Amar Singh named his 12 crore ancestral property to RSS last year
अमर सिंह, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

आजम खां को हाशिये पर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बब़ुआ बहुत चालू है। उसे मालूम है कि कब क्या करना है। उसकी भी घर वापसी होगी। एक दिन बबुआ को भी संघी भाषा बोलनी है।

विज्ञापन
Amar Singh named his 12 crore ancestral property to RSS last year
राज्यसभा सांसद अमर सिंह - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश के बीजेपी के साथ आने के सवाल पर कहा था कि बबुआ का तो पता नहीं, लेकिन मायावती बीजेपी के साथ आ सकती हैं। क्योंकि उन्हें खुद पता नहीं कि वह कब क्या करेंगी। साथ ही मायावती की तुलना अमर सिंह ने योगमाया से की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed