सब्सक्राइब करें

चार फीट जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल: फावड़े से प्रहार कर बड़े भाई की जान ली, फिर खुद पहुंच गया थाने

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Mar 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Brother killed his elder brother by shovel for four feet land dispute in azamgarh
मृतक, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में छोटे भाई ने बड़े भाई की बुधवार रात फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। चार फीट भूमि को लेकर दोनों भाइयों में वर्षों से विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में विचाराधीन था। वारदात को अंजाम देने के बाद छोटा भाई कोतवाली पहुंच गया। स्वयं ही वारदात की जानकारी दी और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्मसमर्पण से इंकार करते हुए पुलिस ने मृतक के पुत्र संजय चौरसिया की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। देखें अगली स्लाइड्स...।

Trending Videos
Brother killed his elder brother by shovel for four feet land dispute in azamgarh

पुलिस के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर बरई टोला मोहल्ला निवासी मेवालाल चौरसिया(65) पुत्र रामचंद्र चौरसिया की छोटे भाई कैलाश चौरसिया से चार फीट जमीन का विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है। कई बार पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन मामला नहीं सुलझा। दीवानी न्यायालय में वाद दायर है और चार अप्रैल को सुनवाई होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brother killed his elder brother by shovel for four feet land dispute in azamgarh
पशुशाला की जमीन पर मेवालाल चौरसिया को प्रधानमंत्री आवास की प्रथम किस्त आई हुई है। यहीं मेवालाल चौरसिया की ओर से बुधवार की शाम नींव खोदवाई गई और एक पिलर ढाला गया। इसको लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ था। रात में खाना खाकर मेवालाल चौरसिया नींव के पास चारपाई लगा कर सो गया।
Brother killed his elder brother by shovel for four feet land dispute in azamgarh

रात में लगभग एक बजे कैलाश चौरसिया फावड़ा लेकर सोते समय पहुंचा और मेवालाल के गर्दन, चेहरे और हाथ पर प्रहार कर दिया। मेवालाल की मौके पर मौत हो गई। शोर सुनकर परिजन जागे और चीख-पुकार होने लगी। कैलाश चौरसिया फावड़ा लेकर सीधे कोतवाली तरफ भाग गया। कोतवाली में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन
Brother killed his elder brother by shovel for four feet land dispute in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर रात्रि में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेवा लाल चौरसिया के तीन पुत्र संजय, अजय, विजय हैं। पत्नी का नाम भानमती चौरसिया है। परिजनों का रो-रो कर जहां बुरा हाल है। संजय चौरसिया की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल हेमेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी भी जल्द ही कर ली जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed