आजमगढ़ जिले में बिलरियागंज से जीयनपुर की ओर अवैध शराब लेकर जा रही पिकअप पकवाइनार बाजार के पास खाई में पलट गई। इस दौरान मौके पर शराब लूटने की ग्रामीणों में होड़ मच गई। सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव और जीयनपुर पुलिस पहुंच कर छानबीन कर रही है। मौके से लगभग साढ़े तीन पेटी शराब बरामद हुई है। नीचे शराब और ऊपर टॉयलेट की सीट लदी हुई थी। अंग्रेजी शराब की शीशियों पर करनाल हरियाणा का लेबल लगा हुआ था। देखें अगली स्लाइड्स।
तस्वीरें: पिकअप में टॉयलेट शीट के नीचे थी अवैध शराब, पलटते ही ग्रामीणों ने लूटी, पंचायत चुनाव में होनी थी खपत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 24 Mar 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
