फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वारदात: जान बचाकर भागता रहा जितेंद्र, गोलियां बरसाते रहे हमलावर, ग्रामीणों ने सुनाया आंखों देखा खौफनाक मंजर

Thu, 31 Mar 2022 05:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Mar 2022 05:37 PM IST
विज्ञापन
Baghpat Murder Case: attackers have eight fire shot on Jitendra of front of villagers see photos of murder
बागपत में हत्या - फोटो : amar ujala

बागपत में जितेंद्र हत्याकांड में पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए युवकों के पक्ष में ग्रामीणों ने गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना है कि हिरासत में लिया गए युवक निर्दोष है। वहीं कोतवाल ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को लौटा दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर जितेंद्र की हत्या की थी। वहीं इस खौफनाक वारदात को कुछ ग्रामीणों ने अपनी आंखों के सामने होते देखा था।



पुलिस दे रहीं हैं ताबड़तोड़ दबिश  
बड़ौत क्षेत्र में लुहारी गांव के जितेंद्र हत्याकांड में नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोतवाली पुलिस ने बुधवार को करीब आधा दर्जन गांवों में ताबड़तोड़ दबिशें दीं, लेकिन आरोपियों कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं हिरासत में लिए गए युवकों से भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Baghpat Murder Case: attackers have eight fire shot on Jitendra of front of villagers see photos of murder
बागपत में हत्या - फोटो : amar ujala

खौफनाक थी वारदात
जानकारी के अनुसार बीती सोमवार की देर रात को जितेंद्र (46) पुत्र वेदप्रकाश को घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि जितेंद्र हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। वारदात को लुहारी-कोताना मार्ग पर अंजाम दिया गया था। बताया गया कि आरोपियों ने एक के बाद एक आठ गोलियां मारकर जितेंद्र को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। 

Baghpat Murder Case: attackers have eight fire shot on Jitendra of front of villagers see photos of murder
बागपत में हत्या - फोटो : amar ujala

उधर, घटना की सूचना पर एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ भदौरिया व कोतवाल मगनवीर सिंह गिल भी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक जितेंद्र के साथ रहने वाले एक युवक सहित गांव के ही एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Murder Case: attackers have eight fire shot on Jitendra of front of villagers see photos of murder
बागपत में हत्या - फोटो : amar ujala

इस मामले में मृतक के भाई सुरेंद्र पुत्र वेदप्रकाश ने गांव के ही राशन डीलर रहे जितेंद्र पुत्र महक सिंह व आनंद पुत्र राजवीर को नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Baghpat Murder Case: attackers have eight fire shot on Jitendra of front of villagers see photos of murder
बागपत में हत्या - फोटो : amar ujala

कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लुहारी, राजपुर, खामपुर, बोहला, गौरीपुर, बिहारी सहित अन्य कई गांवों में ताबड़तोड़ दबिशें दीं। सीओ हरीश भदौरिया का कहना था कि जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed