{"_id":"624491c3082d841809709c17","slug":"baghpat-news-the-fire-brigade-team-extinguished-the-fire-after-four-hours-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भीषण आग: चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, घरों में धुआं घुसने से मची थी भगदड़, दर्द बयां कर रहीं ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण आग: चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, घरों में धुआं घुसने से मची थी भगदड़, दर्द बयां कर रहीं ये तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लोगों को अस्पताल ले जाते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बागपत में नगर पालिका के डंपिंग जोन में डाले गए कूड़े में मंगलवार रात लगी आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि धुआं आसपास के मोहल्लों में घरों तक में घुस गया। इससे 32 लोगों की हालत बिगड़ गई। फायर बिग्रेड व पालिका कर्मियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन धुआं रातभर उठता रहा और लोग परेशान रहे।
नगर के केतीपुरा मोहल्ले के पास यमुना खादर में नगर पालिका ने कूड़ा डंपिंग जोन बनाया हुआ है। आग लगने से केतीपुरा, कुरैशियान मोहल्ला, मिर्धानपुरा, देशराज मोहल्ला समेत आसपास घरों में धुआं घुस गया और लोगों का दम घुटने लगा। इसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई।
2 of 5
कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग।
- फोटो : amar ujala
धुएं के कारण सिद्दो, फरजाना, जुलेखा, सोनी, रूबीना, रिहाना, शब्बो, अख्तरी, शाहीना, मंगते, वकीलू, गुल्लू, इरफान, बिंदे, सीलू, इमरान, कालू समेत करीब 32 की हालत खराब हो गई। इन सभी को धुएं के दायरे से बाहर लेकर गए। इससे उनकी हालत में सुधार हुआ तो कई का निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया।
3 of 5
आग लगने के बाद जमा हुई भीड़।
- फोटो : amar ujala
आरोप है कि करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे तो तभी नगर पालिका की टीम भी जेसीबी लेकर पहुंच गई। वहां धुएं के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी हुई और नगर पालिका कर्मचारी सुरेश भी बेहोश होकर गिर पड़ा। आग बुझने के बाद भी लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आग लगने से मचा हाहाकार।
- फोटो : amar ujala
कूड़ा डालने के विरोध में लोगों का हंगामा
केतीपुरा के पास कूड़ा डालने के विरोध में हाजी लालू, सलीम, मेहरद्दीन, दिलशाद, जमशेद, वकील, शमीम, शाहरूख, कय्यूम राणा आदि ने हंगामा किया। उनका कहना है कि नगर पालिका में शिकायत की गई थी और वहां कूड़ा नहीं डलवाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
आग लगने से लोगों की हालत बिगड़ी।
- फोटो : amar ujala
पहले वहां आसपास मकान नहीं थे और अब मकान बन गए हैं। लोगों ने बताया कि वहां विरोध के कारण बुधवार को कूड़े की एक भी गाड़ी नहीं गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।