सब्सक्राइब करें

सीएम दौरे की खास बातें: अधूरी रह गई ग्रामीणों की ये हसरत, पर जुबैदा ने की योगी की जमकर तारीफ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Jul 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: The villagers have not meet to Chief Minister Yogi Adityanath but Zubeida get pension certificate
गुलाब देकर सीएम योगी का स्वागत करते सांसद सत्यापाल सिंह - फोटो : Amar Ujala Meerut

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिसाना गांव में तकरीबन 22 मिनट तक रहे। मगर, गांव की जनता की सीएम से मिलने की हसरत अधूरी रह गई। कई ग्रामीणों ने प्रयास भी किया लेकिन, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें अनुमति नहीं दी। 

बताया गया कि 11 बजकर 12 मिनट पर सीएम अपने काफिले के साथ सिसाना गांव पहुंचे। कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम गांव पहुंचकर जमीनी हकीकत जानने के लिए ग्रामीणों से बात करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सीएम के पहुंचने से पहले बाहर खड़े ग्रामीणों को पुलिस ने घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दे दी थी। इसके बाद लोग घरों की खिड़कियों पर खड़े होकर नजारा देखते रहे। मोबाइल पर वीडियो बनाते और फोटो खींचते नजर आए। सीएम गांव का दौरा करते हुए तकरीबन 11 बजकर 23 मिनट पर विद्यालय में पहुंचे। सीएम का काफिला गांव से बाहर जाते ही प्राइमरी स्कूल के अंदर मौजूद अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। सभी के चेहरों पर मुस्कान नजर आई।

Baghpat News: The villagers have not meet to Chief Minister Yogi Adityanath but Zubeida get pension certificate
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala baghpat

चलो, इस बहाने गांव की गंदगी तो दूर हो गई
सोनू प्रजापति व रवि प्रजापति का कहना था कि मुख्यमंत्री के इस दौरे का क्या उद्देश्य था, समझ में नहीं आया। लेकिन यह अच्छा हुआ कि गांव में काफी समय से पड़ी गंदगी को हटा दिया गया। गंदगी से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। गीता व कमलेश को सीएम से न मिलने का मलाल है। 

Baghpat News: The villagers have not meet to Chief Minister Yogi Adityanath but Zubeida get pension certificate
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala baghpat
उनका कहना था कि सोचा था कि सीएम से मिलने दिया जाएगा और गांव की समस्या हम सीएम साहब को बताएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गांव में तालाब पर अतिक्रमण, जल भराव व बिजली व्यवस्था धड़ाम है। हर तरफ गंदगी व्याप्त रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat News: The villagers have not meet to Chief Minister Yogi Adityanath but Zubeida get pension certificate
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala baghpat

सीएम से वृद्धा पेंशन प्रमाण पत्र मिलने पर खुश नजर आईं जुबैदा
सिसाना गांव के प्राथमिक विद्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों से वृद्धा पेंशन प्राप्त कर लौट रही जुबैदा पत्नी अकबर निवासी निवाड़ा से बातचीत की गई तो वे काफी खुश नजर आई। कहा कि सीएम बिना भेदभाव व पक्षपात किए हर वर्ग के लोगों की चिंता करते हैं। उनके हाथों से वृद्ध पेंशन प्रमाण पत्र लेने से खुशी हुई।

विज्ञापन
Baghpat News: The villagers have not meet to Chief Minister Yogi Adityanath but Zubeida get pension certificate
baghpat police - फोटो : Amar Ujala Meerut

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल
सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 50-50 मीटर की दूरी पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी पर लगाई गई थी। इसके अलावा ग्रामीणों की छतों से भी पुलिस कर्मियों को निगरानी रखने के लिए निर्देशित कर रखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed