सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में मुख्यमंत्री का दौरा: योगी आदित्यनाथ बोले- बागपत अब विकास के मामले में इंद्रप्रस्थ से आगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Jul 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Baghpat Visit Today: Yogi says Baghpat is now ahead of Indraprastha in terms of development
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala baghpat

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत दौरे पर हैं। सीएम योगी ने बागपत पहुंचकर सबसे पहले विकास कार्यों का निरीक्षण किया, वहीं कलक्ट्रेट सभागार में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। सीएम योगी ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। सीएम योगी ने कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए तो वहीं कोविड की तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयार रहने के दिशा निर्देश दिए। 



सीएम योगी ने कहा कि बागपत अब पहले जैसा नहीं है, बागपत में भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने जो प्रयास किए हैं वह पहली सरकारों में नहीं हुए। जिले की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनके जल्द निवारण का भी आश्वासन दिया। उधर, सीएम के बागपत दौरे से पहले एसपी अभिषेक सिंह ने बिनौली के अक्षय आत्महत्या प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ रंछाड़ में मृतक अक्षय के घर भी जा सकते हैं। आगे तस्वीरों में देखें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बागपत दौरा : -

CM Yogi Adityanath Baghpat Visit Today: Yogi says Baghpat is now ahead of Indraprastha in terms of development
जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala baghpat

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत दौरे पर हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर गुरुवार दोपहर 11:00 बजे पुलिस लाइन में उतरा। सीएम योगी सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे, यहां निरीक्षण करने के बाद वह कलक्ट्रेट के लिए निकल गए।

इस दौरान सांसद सत्यापाल सिंह ने उनका गुलाब देकर स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सकों व कर्मचारियों से कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर लेने के दिशा निर्देश भी दिए। 
 

CM Yogi Adityanath Baghpat Visit Today: Yogi says Baghpat is now ahead of Indraprastha in terms of development
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala baghpat
बागपत में मुख्यमंत्री ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सीएम पार्टी-पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के दिशा-निर्देश दिए।

कलक्ट्रेट सभागार में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष जनपद की विभिन्न समस्याओं से लेकर आवश्यकताओं के बारे में ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Baghpat Visit Today: Yogi says Baghpat is now ahead of Indraprastha in terms of development
बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala baghpat
उन्होंने योगी आदित्यनाथ के सामने बागपत में रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कराने, जेवी कॉलेज बड़ौत को कृषि विवि बनाए जाने, बागपत चीनी मिल की क्षमता वृद्धि की मांग की। अधिकांश मांगों पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति भी जताई।

गन्ने के भाव में बढ़ोतरी किये जाने, बकाया गन्ना भुगतान पर भी मुख्यमंत्री से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। कहा कि मीतली में मेडिकल कॉलेज का निर्माण दिसंबर माह से शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Baghpat Visit Today: Yogi says Baghpat is now ahead of Indraprastha in terms of development
बागपत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala baghpat

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री योजना के तहत लोगों को निशुल्क दिए जाने वाले राशन वितरण पर कहा कि इस बार 5 अगस्त को सभी राशन डीलर के यहां पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पहुंचकर राशन वितरण करवाया जाएगा। उपभोक्ताओं को अलग से एक बैग में राशन दिया जाएगा, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो भी लगी होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed