सीएम योगी आदित्यनाथ के अचानक बागपत आगमन से पुलिस अधिकारियों पसीने छूट रहे हैं। मंगलवार को जैसे ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बागपत आने की सूचना अधिकारियों की मिली तो वे तैयारियों में जुटने के लिए दौड़ पड़े। वहीं रंछाड़ में हुए अक्षय आत्महत्या के बाद हुए बवाल को लेकर भी पुलिस प्रशासन की सांसे अटकी हैं।
माहौल गर्म: सीएम योगी के बागपत दौरे ने छुड़ाए पुलिस के पसीने, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रंछाड़ मामले पर टिकी निगाहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत पहुंचे। शहर के पुलिस लाइन में उनका हेलीकॉप्टर उतरा। यहां से सीएम योगी आदित्यनाथ जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे।
उनके आगमन की सूचना से बुधवार से ही अधिकारी तैयारियों में लगे रहे। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और एडीजी राजीव सभरवाल ने बागपत पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जिला अस्पताल, सरूरपुर सीएचसी, सिसाना गांव में सफाई और जल निकासी में जुटे रहे। वहीं एडीजी और कमिश्नर ने सिसाना गांव पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते भारी वाहनों का रूट भी परिवर्तित किया गया है।
मुख्यमंत्री रंछाड़ गांव का भी कर सकते हैं निरीक्षण
सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। इसके बाद वह सीधा जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए निकल गए। इसके बाद सीएम योगी कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बाद वह सरूरपुर सीएचसी का निरीक्षण भी कर सकते हैं। बताया गया कि वह पुलिस लाइन में अफसरों के साथ कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा कर सकते हैं।
सीएम योगी के सिसाना गांव में स्कूल के निरीक्षण के कयास भी लगाए जा रहे हैं। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री रंछाड़ गांव भी जा सकते हैं। इसे लेकर अधिकारियों के पसीने छूटे हैं।
डीएम राजकमल यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पहले ही कर ली गईं थीं। जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा के कड़े इतजाम किए गए हैं।