सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: देशखाप और रालोद ने बागपत के बामनौली में किसान महापंचायत में झोंकी ताकत, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Feb 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
Deshkhap and Ralod put the power in Kisan Mahapanchayat in Bamnauli of Baghpat, tigt security arrangements
चौधरी राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

किसान आंदोलन के बीच पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलनों का सिलसिला लगातार जारी है। आज बागपत जिले के बामनौली में जवाहर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित होने जा रहे राजा सलक्षणपाल तोमर के जन्म जयंती समारोह और महापंचायत के लिए देशखाप ने ताकत झोंक दी है। सुबह हवन और यज्ञ के बाद महापंचायत का आयोजन किया गया है। इसमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शिरकत करने पहुंचे हैं।

Trending Videos
Deshkhap and Ralod put the power in Kisan Mahapanchayat in Bamnauli of Baghpat, tigt security arrangements
चौधरी राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दोघट थानाक्षेत्र के बामनौली में महापंचायत को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं शुक्रवार शाम से ही  गांव में शनिवार को राजा सलक्षपाल तोमर के जन्म जयंती समारोह और किसान महापंचायत की तैयारियां की गई। रालोद कार्यकर्ताओं और आयोजकों ने दिनभर विभिन्न गांव में पहुंचकर पहुंचकर जनसंपर्क किया। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deshkhap and Ralod put the power in Kisan Mahapanchayat in Bamnauli of Baghpat, tigt security arrangements
चौधरी राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

इंस्पेक्टर बिनौली देवेश कुमार व दोघट इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की रणनीति बनाने में लगे रहे। इंस्पेक्टर देवेश कुमार ने बताया कि महापंचायत में आने वाली भीड़ एवं वाहनों से मार्ग जाम न होने पाए, इसके लिए बाहर से आने वाले वाहनों की अलग से व्यवस्था कराई गई है। पीएसी व पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।


 
Deshkhap and Ralod put the power in Kisan Mahapanchayat in Bamnauli of Baghpat, tigt security arrangements
चौधरी राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

महापंचायत के संबंध में देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राजा सलक्षणपाल तोमर किसानों का अभिमान है। उनकी स्मृति में जवाहर इंटर कॉलेज के मैदान पर सुबह नौ बजे यज्ञ आयोजित किया गया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शामिल हो रहे हैं। यज्ञ के उपरांत विभिन्न मुद्दों को लेकर खाप चौधरियों, थांबेदारों और किसानों की महापंचायत होगी। इसमें रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Deshkhap and Ralod put the power in Kisan Mahapanchayat in Bamnauli of Baghpat, tigt security arrangements
सांसद सत्यपाल सिंह के पोस्टर पर पोती कालिख - फोटो : amar ujala

रालोद ने भी झोंकी ताकत
बामनौली के इंटर कॉलेज में राजा सलक्षणपाल के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने को लेकर बिनौली में रालोद ने भी पूरी ताकत झोंक दी है।

वहीं क्षेत्र में लगे सांसद सत्यपाल सिंह के पोस्टरों पर कुछ असामाजिक तत्वों ने कालिख पोत दी। उधर क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर यप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed